Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लड़कियों की ये 5 बचकानी गलतियां बढ़ा देती है ब्लैकहेड्स की समस्या, इन्हें करने से बचें
ब्लैकहेड्स की समस्या से हम में से तकरीबन हर कोई त्रस्त हैं। कितना भी कुछ कर लें लेकिन ये वापस आ ही जाते हैं। ब्लैकहेड्स चेहरे की त्वचा में मौजूद छोटे-छोटे पोर्स में ऑइल और डेड स्किन सेल्स इकट्ठा होने की वजह से बन जाते हैं।. अक्सर ये नाक और ठुड्डी के ऊपर दिखते हैं।
चेहरे पर इनके जमावड़ा की वजह से चेहरा भद्दा सा नजर आने लगता है। हम में से कई लोग ब्लैकहेड्स से निजात पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन इस दौरान हम में से कई लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं जो ब्लैकहेड्स की समस्या को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते है कि ब्लैकहेड्स को निकालते समय हमें किन गलतियों से बचना चाहिए।

थ्री ट्राई रूल करें फॉलो
ब्लैकहेड निकालते समय 'थ्री ट्राई रूल' फॉलो करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले वो ब्लैकहैड निकालें जो सामने नजर आ रहे हैं। इसके बाद छोटे और फिर स्किन में धंसे हुए ब्लैकहेड्स को निकालने की कोशिश करें। इसका भी एक रुल है कि जो तीन बार में न निकलें उन्हें निकालिए बाकियों को छोड़ दीजिए। साथ ही स्किन पर बहुत जोर मत लगाइए, इससे सिर्फ़ निशान पड़ेंगे और कुछ नहीं।

ज़्यादा स्क्रब न करें
स्किन को एक्सफ़ोलिएट करना बहुत ज़रूरी है यानी एक स्क्रब का इस्तेमाल करके साबुन की तरह मुंह धोना। इससे डेड स्किन निकल जाती है और स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल भी निकल जाता है। ऐसा सिर्फ हफ़्ते में दो बार करें, वो भी बहुत हल्के हाथों से। इन स्क्रब्स में सैलिसिलिक एसिड होता है, अब अगर इसका इस्तेमाल ज़्यादा होगा तो स्किन पहले से ज्यादा रफ और ड्राय हो सकती है।

स्किन को ज्यादा न छूएं
अकसर हम में से कई लोग चेहरे पर ब्लैकहेड को देखते ही उसे कुदरने लगते हैं। कई बार हम इस हद तक स्किन को कुदरने लगते हैं कि चेहरे की त्वचा ही छिल जाती है। ब्लैक हेड्स को नाखून से कुदरने पर आपकी त्वचा डमेज हो सकती है, साथ ही इन्फेक्शन होने की सम्भावना रहती है। निशान पड़ते हैं सो अलग इसलिए इन्हें मत ही छुएं। ब्लैकहेड्स निकालने के लिए ब्लैकहेड्स रिमूवर बाजार में मिला करता है। बस उससे सावधानी के साथ ब्लैकहेड्स निकालें। सेफ्टी पिन और बाकी नुकीली चीजों से दूर रहिए।

मॉइश्चराइजर की कमी
ब्लैकहेड्स मॉइश्चराइजर की कमी के वजह से भी होते हैं। स्किन का जो नेचुरल ऑइल लेवल मैंटेन होना बहुत ही जरुरी होता है। अगर ऑइल उससे कम होगा तो ब्लैकहेड्स ज़्यादा होंगे। इसलिए चेहरे को ड्राई मत होने दीजिए। दूसरी चीज़. मॉइश्चराइजर वही इस्तेमाल करिए जिसमें बहुत ज़्यादा चिकनाई न हो। इसे दिन में कम से कम दो बार तो लगाइए।

एक्स्ट्रा केयर भी करें
चेहरे से ब्लैकहेड्स निकालने के बाद आफ्टर केयर की जरुरत पड़ती है। इसलिए चेहरे को मुलायम बनाने के लिए कोई अच्छा और कूलिंग मास्क जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
