Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फेस वॉश के लिए 60 सेकेंड रूल कर रहा है ट्रेंड
आमतौर पर सभी लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन साफ़, चमकदार, ग्लोइंग नजर आए। सबको परफेक्ट स्किन की चाहत होती है लेकिन सब इतने खुशकिस्मत नहीं होते हैं। उन लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है जिनकी स्किन कुछ ज्यादा ही ऑयली रहती है। लेकिन 60 सेकेंड रूल इस मामले में उनकी और परफेक्ट स्किन की चाहत रखने वाले सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन उपाय है।

ब्यूटी के क्षेत्र में आने वाले नए बदलावों पर जो नजर रखते हैं, उन्हें निश्चित तौर पर इस रूल के बारे में पता होगा। 60 सेकेंड रूल एक बेसिक प्रक्रिया है जो आपके चेहरे की सफाई से जुड़ी हुई है। दरअसल इस नियम के तहत व्यक्ति अपने चेहरे को 60 सेकेंड तक साफ़ करता है। अब आप खुद ही एक बार हिसाब लगाएं कि अब तक आप अपने चेहरे को साफ़ करने के लिए कितना वक्त देती आई हैं।
ये तरीका लॉस एंजेल्स की ब्यूटीलॉजिस्ट नायमका रॉबर्ट्स-स्मिथ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि लोग इस बात पर ध्यान नहीं दे पाते हैं कि चेहरे से गंदगी, धूल, मेकअप आदि हटाना आसान नहीं होता है। इस वजह से सिर्फ क्लीन्ज़र को ऊपरी सतह पर काम करने का समय नहीं बल्कि उसके गुणों को चेहरे के भीतर असर दिखाने का वक्त भी मिलना चाहिए।

60 सेकेंड के दौरान आप इस बात पर भी गौर करें कि आप अपनी स्किन के साथ कैसा बर्ताव कर रहे हैं। इस दौरान आप अपने नाक और होंठ के कोने, ठुड्डी के नीचे और हेयरलाइन पर भी फोकस करें। चेहरे को साफ़ करने के लिए एकसमान दिशा में मसाज करें।
60 सेकेंड रूल आपको बेसिक लगेगा और ये तकनीक बेसिक है भी लेकिन इसकी वजह से होने वाले बदलाव से इंकार नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी वजह से होने वाले बदलावों का जिक्र भी किया है। इन नियम का पालन करने से उनका स्किन टेक्सचर सॉफ्ट हुआ, ग्लो आया और पिंपल्स भी कम हो गए।

अगली बार आप भी चेहरा धोने के लिए सौम्य क्लीन्ज़र लें और 60 सेकेंड तक चेहरे के हर हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा साफ़ होगी साथ ही क्लीन्ज़र के असरदार तत्व त्वचा के भीतर अपना काम कर पाएंगे।
इस स्किन केयर स्पेशलिस्ट ने ये भी सलाह दी की बेहतर नतीजे पाने के लिए सुबह और रात में पूरे एक मिनट का समय लेकर ये टिप अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
