Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ग्लोइंग स्किन के लिए क्यों जरूरी है अरोमा थेरेपी, बजट से लेकर सारी डिटेल
सुंदर दिखने के लिए लड़कियां पार्लर में जाकर कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। वहीं इन दिनों अरोमाथेरेपी काफी चर्चा में बना हुआ हैं। अरोमाथेरेपी से चेहरे पर ग्लो आता है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी जवां और सुंदर स्किन के लिए अरोमा थेरेपी करवाती हैं।

अरोमा थेरेपी में तुलसी, गुलाब और जैसमीन के पौधों के ऑइल से थेरेपी की जाती हैं। इस थेरेपी से ना केवल सुंदर स्किन बल्कि मानसिक शांति भी मिलती हैं। चलिए जानतें है कि क्या है अरोमा थेरेपी

क्या है अरोमा थेरेपी
अरोमा थेरेपी में एसेंशियल आयल का इस्तेमाल किया जाता है। अरोमा थेरेपी की शुरुआत स्टीम के साथ होती है। स्टीम से स्किन के पोर्स साफ हो जाते हैं। अरोमा थेरेपी में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

कील मुहांसे से छुटकारा
अरोमा थेरेपी में कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ना केवल मन की शांति मिलती है बल्कि इससे चेहरे पर निखार आता है। निखार के साथ साथ चेहरे के कील मुहांसे ठीक हो जाते हैं। साथ ही स्किन पर होने वाली खुजली भी ठीक हो जाती हैं।

स्किन के हिसाब से तेल का इस्तेमाल
अरोमा थेरेपी में स्किन के हिसाब से तेल का चयन कर अरोमा थेरेपी की जाती हैं। सेंसिटिव स्किन के लिए गुलाब, नेरोली और कैमोमील के तेल का प्रयोग किया जाता है। नॉर्मल त्वचा के लिए सैंडलवुड, लवेंडर, नेरोली और गुलाब तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

कोमल दमकती त्वचा
अरोमा थेरेपी से ना केवल स्किन पर ग्लो आता है बल्कि इस थेरेपी के बाद स्किन बहुत सॉफ्ट सॉफ्ट हो जाती हैं। अरोमा थेरेपी से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। अरोमा थेरेपी से चेहरे की ड्राइनेस हमेशा के लिए कम हो जाती है।

अरोमा थेरेपी का खर्च
अरोमा थेरेपी में एसेंशियल तेलों का इस्तेमाल कर चेहरे को ग्लोइंग बनाया जाता है। अरोमा थेरेपी से ना केवल स्किन चमकदार होती है बल्कि चेहरे से कील मुहांसे भी दूर हो जाते है। अरोमा थेरेपी के खर्च की बात करें तो एक सेशन में 25000 तक खर्च आता है।



Click it and Unblock the Notifications
