Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जवां स्किन और घने बालों के लिए फायदेमंद है ग्रेप सीड ऑयल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
अंगूर का सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। अंगूर का इस्तेमाल वाइन बनाने के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर के बीज से तेल बनाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

अंगूर के बीज का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अंगूर का तेल लगाने से स्किन काफी ग्लोइंग और जवां बनी रहती हैं। इन दिनों ग्रेप सीड ऑयल काफी पॉपुलर है। चलिए जानते हैं ग्रेप सीड ऑयल के फायदें।

ग्रेप सीड ऑयल के फायदे
ग्रेप सीड ऑयल में विटामिन ई, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। ऑयल में एंटी ऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को जवां बनाने में मदद करते हैं। फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने के लिए ग्रेप सीड ऑयल बहुत ही असरदार है। स्किन के साथ साथ अंगूर का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ट्रेंड में है इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर, जानें इसके फायदे और नुकसान

मुंहासों से छुटकारा
ग्रेप सीड ऑयल का यूज करने से चेहरे के मुंहासे कम हो जाते हैं। चेहरे पर मुंहासे होने के दो बड़े कारण है। पहला स्किन पोर्स बंद हो जाते जिसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। ऐसे में ग्रेप सीड ऑयल चेहरे के मुंहासों को कम करता है। क्योंकि अंगुर का तेल काफी पतला होता है जिससे चेहरे के रोमछिद्र बंद नहीं होते है तेल से मसाज करने से रोमछिद्र खुल जाते है जिससे चेहरे के दाने कम हो जाते है। मुंहासे कम करने के लिए रात को तेल से चेहरे की मसाज करनी चाहिए।

लंबे और खूबसूरत बाल
लंबे और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होती है। ग्रेप सीड ऑयल से बालों की मसाज करने से पोषण मिलता है। जिससे आपके बाल हेल्दी बने रहते हैं। ग्रेप सीड ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि बालों को विकास के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ग्रेप ऑयल स्कैल्फ को भी स्वस्थ रखता है जिससे ड्रैंड्रफ की परेशानी नहीं होती है।

सॉफ्ट स्किन
ग्रेप सीड ऑयल का इस्तेमाल सर्दियों में मॉइश्चराइजर की तरह कर सकते हैं। विटामिन सी स्किन को रेडिकल्स से बचाता है। त्वचा पर तेल लगाने से बुढ़ापे के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स, झुर्रियां नहीं होते हैं। सर्दियों में ड्राई और रुखी स्किन के लिए ग्रेप सीड ऑयल काफी असरदार है।

सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन की देखभाल
ग्रेप सीड ऑयल स्किन को यूवी रेज से बचाता है। ऑयल में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाता है। धूप में जाने से पहले आप अपने ग्रेप सीड ऑयल लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
