Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ब्राइट और टाइट स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ट्रेनेक्सामिक एसिड, जानें यूज करने का तरीका
इन दिनों महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए सीरम का इस्तेमाल करती है। फेस सीरम में ह्यूलरॉनिक, एंटी एजिंग रेटिनॉल जैसे इनग्रेडिएंट पाए जाते है जो कि त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। वहीं इन दिनों ट्रेनेक्सामिक एसिड काफी पॉपुलर हो रहा है। यह एक ऐसा एसिड है जो स्किन से संबंधी परेशानियों को दूर कर देता है। ट्रेनेक्सामिक एसिड त्वचा से एक्ने के निशान हटाने के साथ साथ कलर को भी ब्राइट करता है। इस स्किन केयर आर्टिकल हम आपको ट्रेनेक्सामिक एसिड के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे।

ट्रेनेक्सामिक एसिड क्या है
ट्रेनेक्सामिक एसिड मोलीक्यूल है जो कि एमिनो एसिड लायासिन से बना हुआ है। ट्रेनेक्सामिक एसिड स्किन के मेलेनिन को कल करता है जिससे स्किन ब्राइट नजर आती हैं। ट्रेनेक्सामिक एक्ने के निशान और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। ट्रेनेक्सामिक हार्मोनल एक्ने पर भी काफी असरदार है।

ट्रेनेक्सामिक एसिड इस्तेमाल करने का तरीका
ट्रेनेक्सामिक एसिड का इस्तेमाल विटामिन सी या फिर रेटिनॉल के साथ करें। ट्रेनेक्सामिक एसिड को सीरम की तरह इस्तेमाल करें। ट्रेनेक्सामिक एसिड का इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ कर लें। इसे बाद चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद ट्रेनेक्सामिक एसिड लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आप घर से बाहर जाती है तो मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाएं।

ट्रेनेक्सामिक एसिड के फायदे
ट्रेनेक्सामिक का सबसे बड़ा फयदा यह है कि इस एसिड को हर स्किन टाइप की महिला इस्तेमाल कर सकती है। जो महिलाएं एक्ने और पिग्मेंटेशन से परेशान है उनके लिए ट्रेनेक्सामिक एसिड बेस्ट है। लेकिन चेहरे पर एसिड इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें। चेहरे पर किसी भी तरह का एसिड इस्तेमाल करने से पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
