Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
चेहरे के काले मोटे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं कटोरी वैक्स
महिलाओं अपने चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्स और ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर बाल किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। चेहरे पर बाल के कारण चेहरा काला और अजीब सा लगता है। महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए वैक्स और थ्रेडिंग का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन थ्रेडिंग से बाल हटाने में काफी दर्द होता है। वहीं वैक्सिंग करने से चेहरा लटक जाता है। ऐसे में चेहरे के बाल हटाने के लिए क्या किया जाता है। अगर आप भी अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान है तो कटोरी वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कटोरी वैक्सिंग से चेहरे के बाल आसानी से हट जाते हैं। चलिए जानते हैं कटोरी वैक्स बनाने का तरीका।

कटोरी वैक्स बनाने का तरीका
घर पर कटोरी वैक्स बनाने के लिए 5 चम्मच चीनी लें, नींबू का रस आधा चम्मच, 3 चम्मच शहद और 4 चम्मच पानी लें। कटोरी वैक्स बनाने के लिए एक छोटी कटोरी लें। इन सब चीजों को एक बर्तन में डालकर मिला लें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर गर्म करें, जब तक चीनी पिघल नहीं जाती तब तक चम्मच की मदद से इसे चलाते रहें। इससे चीनी अच्छे से मिक्स कर लें।

कटोरी वैक्स लगाने का तरीका
चेहरे पर वैक्स करने के लिए सबसे पहले कटोरी वैक्स को नॉर्मल हीट पर गर्म करें। गर्म करने के बाद इसे ठंडा होने दें। इसके बाद चेहरे पर टेल्कम पाउडर लगा लें। इसके बाद अपर लिप पर कटोरी वैक्स लगाएं। अगर आपके चेहरे पर बाल है तो आप अपने चेहरे पर भी वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कटोरी वैक्स की लेयर को थोड़ी मोटी लगाएं, क्योंकि इसे हाथों से खींचना होता है। वैक्स को लगाने के बाद इसे हाथों से थपथपाएं। कुछ सेकंड के लिए इसे छोड़ दे और हाथों की मदद से इसे खींच लें। चेहरे पर वैक्स को थोड़ी थोड़ी मात्रा में लगाकर वैक्स करें। वैक्स करने बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें।

कटोरी वैक्स के फायदे
कटोरी वैक्स का असर लंबे समय तक रहता है। कटोरी वैक्स करवाने से काफी देर बाद बाल आते हैं। कटोरी वैक्स का इस्तेमाल करने से हेयर ग्रोथ भी कम हो जाती है। कटोरी वैक्स का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग भी कम होती है। इसके अलावा चेहरे के ब्लैकहेड्स को भी दूर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications