Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
जानें होममेड हल्दी साबुन बनाने का तरीका, जो बनाएगा स्किन को बेदाग
क्या आप जानते है दमकती त्वचा पाने के लिए जो केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा रहा है। जी हां, धूल-मिटटी और पोल्यूशन के अलावा स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस होने का कारण ये केमिकल्स भी है। ये महंगे प्रॉडक्ट न सिर्फ स्किन पर दाग – धब्बों और मुहांसों छोड़ जाते हैं, बल्कि ये कुछ ऐसी स्किन प्रॉब्लमस का भी कारण बन जाते है, जिनसे निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन समस्याओं से पार पाने का एक मात्र उपाय है होममेड नुस्खों को आजमाना या फिर ऑर्गैनिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना। तो इस आर्टिकल में हम आपको घर पर हल्दी और नारियल तेल से बने साबुन को बनाने की विधि बताने जा रहे है, जो आपकी स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाएगी।

तो चलिये जानते हैं घर पर हल्दी का साबुन कैसे बना सकते है
सामग्री
- रेगुलर सोप बेस
- डेढ़ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 2 चम्मच एसेंशियल ऑयल
- साबुन बनाने का सांचा

हल्दी का साबुन बनाने की विधि
साबुन के बेस को टुकड़ों में काट लें और इसे माइक्रोवेव में तब तक पिघलाएं जब तक कि यह एक लिक्विड रूप में ना आ जाए। जब ये अच्छे से लिक्विड बन जाए तो इस बेस में हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर जब हल्दी और साबुन का मिश्रण मिल जाए, तो उसमें नारियल का तेल डाल दें। फिर इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल मिलाएं। आप इसमें अपनी पसंद की किसी भी खुशबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। बैटर के हल्का गर्म होने पर घोल को साबुन के सांचे में डालें। फिर सांचे को ऊपर से ढक दें। इसे 24 घंटों के लिए सुखाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा कि इस मिश्रण को फ्रिज में नहीं रखें। फिर जब 24 घंटे में ये मिश्रण साबुन की तरह हार्ड हो जाए, तो मोल्ड को हटा दें। इस आसान-सी विधि से आपका होममेड साबुन बनकर तैयार हो जाएगा।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है ये होममेड हल्दी सोप ?
हल्दी में एंटी – इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो मुहांसों को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज गुण रोमछिद्रों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं। इस साबुन के इस्तेमाल से चेहरे पर काले धब्बे, मुंहासों के निशान और आंखों के नीचे डार्क सर्कल के निशान को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। चूंकि हल्दी स्किन प्यूरीफाई करने में मदद करती है और इसमें एक प्राकृतिक, चमक पैदा करने वाला गुण होता है। ऐसे में इस साबुन का नियमित इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन में नई जान ला सकते है। आपकी त्वचा में निखार ला सकता है। एक रिसर्च के अनुसार हल्दी के इस्तेमाल से महिलाओं में अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम कर दिया। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो हल्दी का साबुन एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
