Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से इस्तेमाल करें ब्यूटी टूल्स, जानें फेशियल टूल्स को यूज करने का सही तरीका
आजकल महिलाएं त्वचा की देखभाल स्किन केयर प्रोडक्ट के साथ साथ ब्यूटी टूल्स का भी इस्तेमाल करती है। ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल पहले ब्यूटीशियन्स करते थे लेकिन आजकल आम महिलाएं भी त्वचा की देखभाल के लिए ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल करती है।

क्या आप जानते है ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल स्किन प्रॉब्लम के अनुसार करना होता है, लेकिन बहुत ही कम महिलाओं के ब्यूटी टूल्स के फायदे के बारे में बता होता है। चलिए जानते हैं ब्यूटी टूल्स के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

स्किन टाइट के लिए गुआ शा टूल का करें इस्तेमाल
ब्यूटी टूल्स इन दिनों महिलाओं के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल करती है। 30 की उम्र के बाद स्किन ढीली हो जाती है। स्किन को टाइट करने के लिए गुआ शा टूल बेहद फायदेमंद है। गुआ शा टूल का इस्तेमाल स्किन हीलिंग और रिलैक्सिंग के लिए किया जाता है। फेस को कंटूर करने के लिए गुआ शा टूल बेहद फायदेमंद है। गुआ शा टूल का इस्तेमाल करने से चेहरे की पफीनेस कम होती है।

फाइन लाइन्स के लिए डर्मारोलर्स का करें इस्तेमाल
30 की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगती है। फाइन लाइन्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते है। फाइन लाइन्स को हटाने के लिए आप ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल कर सकते है। क्लीन और स्मूथ स्किन के लिए आप डर्मारोलर्स का इस्तेमाल कर सकते है। डर्मारोलर्स में छोटी छोटी सुइयां होती है। ये छोटी छोटी सुइयां त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। रोलर्स को स्किन पर घुमाने से कोलेजन बढ़ता है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी। स्मूद और रेडिएंट स्किन के लिए डर्मारोलर्स का इस्तेमाल करना फायदेमंद है।

चेहरे की पफीनेस को दूर करने के लिए जेड रोलर्स
अगर आप चेहरे की पफीनेस से परेशान है तो आप जेड रोलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जेड रोलर्स चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जेड रोलर्स को फेशियल मसाज टूल के नाम से भी जाना जाता है। जेड रोलर्स स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है। इस टूल का इस्तेमाल करने से चेहरे की पफीनेस और सूजन कम हो जाती है। आप जेड रोलर पर मॉइश्चराइजर और फेस सीरम को लगाकर चेहरे की मसाज कर सकते हैं।
फेस टूल्स त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। फेस टूल्स का इस्तेमाल कर स्किन संबंधी परेशानियों से निजात पाया जा सकता है।
त्वचा की देखभाल के लिए सभी टूल्स बेहतर है, लेकिन जेड रोलर्स, गुआ शा और कंटूर रोलर का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। इन टूल्स का इस्तेमाल आप डेली कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
