Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करीना कपूर लगाती है ये होममेड मास्क, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी खूब जानी जाती हैं। क्वारंटीन के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिवहैं। लॉकडाउन में करीना अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनहोंने अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में करीना चेहरे पर होममेड मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना ने बताया है कि गर्मियों के लिए होम मेड मास्क कितना जरुरी है। आप भी अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में चेहरे को कूल रखने के लिए संतरे के छिलके का पाउर और चंदन का पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए रखे। 10 मिनट के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। होममेड मास्क से आपके चेहरे पर ग्लो बनी रहेगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी खूबसूरती बनाएं रखने के लिए होममेड तरीको का इस्तेमाल करती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने घरेलू नुस्खे फैंस के साथ शेयर करती रहती है।
गर्मियों में चेहरे को कूल रखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाक चेहरे पर लगाएं 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। मुल्तानी मिट्टी का मास्क ऑयली स्किन वालों को लिए बहुत लाभदायक हैं। वहीं ड्राई स्किन वाले मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। नॉरमल स्किन वालों के लिए दही और बेसन का मास्क सबसे बेस्ट है। एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे साफ करें। कुछ दिनों के बाद आपको निखरी और खिली त्वचा मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications