Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे के लिए खतरनाक होते हैं ब्लाइंड पिंपल, जानें इनके बारे में पूरी डिटेल-ऐसे करें इनका इलाज
हमारी लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारी स्किन पर पड़ता हैं। अगर अपनी डाइट में हेल्दी फूड होता है तो हमारी स्किन फ्रेश और चमकदार बनी रहती हैं। वहीं अनियमित खान पान, स्ट्रेस, मसालेदार भोजन और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से स्किन डेल और बेजान हो जाती हैं वहीं चेहरे पर पिंपल दाने हो जाते हैं।

ऑयली स्किन, हार्मोंस में बदलाव, खान पान की वजह से स्किन पर पिंपल हो जाते हैं। इन दिनों महिलाएं अपनी त्वचा पर ब्लाइंड पिंपल को लेकर काफी परेशान हैं। अगर ब्लाइंड पिंपल को शुरुआत में ध्यान नहीं दिया तो इससे त्वचा खराब हो सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी ब्लाइंड पिंपल है तो शुरुआती चरण में घरेलू उपाय से इन्हें ठीक कर सकते हैं।

क्या है बलाइंड पिंपल्स
ब्लाइंड पिंपल स्किन पर दिखाई नहीं देते हैं। यह एक्न का खतरनाक रुप है जो कि स्किन के बाहर नहीं अंदर होता है। ब्लाइंड पिंपल काफी सख्त होते और इन पिंपल को दबाने पर दर्द भी नहीं होता है। नोडुल्स यानी ब्लाइंड पिंपल में पस नहीं होता है। इन पिंपल को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

क्यों होते हैं ब्लाइंड पिंपल
त्वचा में बैक्टीरिया और सिबम जमा होने की वजह से ब्लाइंड पिंपल हो जाते हैं। ऑयली स्किन होनी की वजह से भी चेहरे पर जल्दी पिंपल हो जाते हैं। चेहरे पर क्लीजिंग ना करवाने की वजह से भी पोर्स बैक्टीरिया में जमा हो जाते हैं।

ठीक होने में कितना समय लगता है
ब्लाइंड पिंपल को ठीक होने में एक महीना लग जाता है, क्योंकि ये पिंपल सिर्फ स्किन के अंदर होते है ऐसे में इसे ठीक होने में काफी टाइम लग जाता है।

कैसे करें ब्लाइंड पिंपल का इलाज
पिंपल चाहे किसी भी टाइप को हो इसे बार बार छूना नहीं चाहिए क्योंकि इससे पिंपल बढ़न लगते हैं। पिंपल को दवाई और घरेलू तरीके से ठिक किया जा सकता हैं। चलिए जानते हैं पिंपल को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय।

टी ट्री ऑयल
ब्लाइंड पिंपल को ठीक करने के लिए टी ट्री ऑयल काफी असरदार माना जाता है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन की जलन कम होती है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल त्वचा की रौनक बढाने के लिए किया जाता है।
टी ट्री इस्तेमाल करने का तरीका
टी ट्री ऑयल को सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। इसके लिए लगाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच टी ट्री ऑयल और एक चम्मच बादाम का तेल लें। दोनों को अच्छे से मिला दें। इसके बाद कॉटन की मदद से इसे स्किन पर गाएं।

शहद
शहद ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी काफी असरदार है। शहद में एंटी माइक्रोबायल पाया जाता है जो कि पिंपल और स्किन की जलन को कम करता है। चेहरे पर शहद लगाने के लिए 2 चम्मच को रुई पर लें इसे पिंपल लगाएं। इसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर चेहरे की जलन को कम किया जा सकता है। पिंपल कम करने के लिए एलेवोरा जेल काफी असरदार है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को पिंपल पर लगाएं और रातभर इसे रहने दें और सुबह पानी साफ पानी से चेहरा धो लें।

ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है ग्रीन टी का इस्तेमाल ब्लाइंड पिंपल को दूर करने में किया जाता है।
ग्रीन टी का इस्तेमाल करने का तरीका
एक ग्रीन टी बैग लें इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद ब्लाइंड पिंपल वाली जगह पर बैग रखें।



Click it and Unblock the Notifications
