Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
Summer Fragrances : गर्मी में सही परफ्यूम खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
गर्मी के मौसम में भी शरीर से अच्छी खुशबू आना हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। गर्मी में अक्सर हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना एक गंध पैदा करता है, जिसके कारण लोग हमसे एक दूरी बनाकर रखने लगते हैं। इतना ही नहीं पसीने की बदबू के कारण हमारे मूड भी खराब रहने लगता है। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आप परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लिए एक सही और प्रभावी परफ्यूम का चुनाव करें।
गर्मियों के लिए अपने लिए परफ्यूम चुनते समय लोग आमतौर पर उन खुशबुओं की तलाश करते हैं जो हल्की, ताजी और लंबे समय तक टिकाऊ हो। गर्मी के मौसम में परफ्यूम आमतौर पर हल्की खुशबू, फूलों की खुशबू और हर्बल तत्वों वाला होना चाहिए, जो आप में ताजगी और एनर्जी बूस्ट कर सकें। ऐसे में गर्मी के लिए सही परफ्यूम का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है। ऐसे में परफ्यूम खरीदने से पहले आप इन बातों का ख्याल जरूर रखें।

गर्मी में कैसे चुनें सही परफ्यूम
1. साइट्रस और फ्लोरल परफ्यूम गर्मियों के लिए सबसे परफेक्ट होते हैं क्योंकि ये आपको फ्रेश, लाइट और मूड को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप अपने परफ्यूम के लिए ऐसी खुशबू चुनें, जिनमें नींबू, नारंगी जैसे फल या चमेली, गुलाब या लिली जैसे फूलों की खुशबू हों।
2. गर्मी के मौसम के दौरान बॉडी स्प्रे, परफ्यूम की हल्की खुशबू सबसे सही होती है। गर्मी के कारण तेज खुशबू बर्दास्त करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में आप हल्की खुशबू आपके मूड को अच्छा रखने का काम करता है।
3. गर्मियों में ऐसे परफ्यूम लेने से बचें जिसकी खुशबू बहुत ज्यादा तेज हो। ऐसी खुशबू आपके पसीने में मिलने के बाद आपके मूड को हिट कर सकती है।
4. कोई भी परफ्यूम खरीदने या इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। हर किसी की स्किन अलग होती है। परफ्यूम में मिली चीजे आपके ऊपर साइज इफेक्ट न करें इसलिए पहले अपने हाथ पर स्प्रे करके टेस्ट कर लें कि वो आपके सुरक्षित है या नहीं।
5. परफ्यूम आपकी पर्सनालिटी को दिखाने में मदद करता है। इसलिए आप अपने व्यक्तित्व के अनुसार ही परफ्यूम को चुनें। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकें।
6. ऑफिस, पार्टी हर मौके के लिए अलग तरह का परफ्यूम सही होता है। इसलिए आप परफ्यूम लेने से पहले उसे लगाने का कारण और मौका दोनों के बारे में सोचे और फिर उसके बाद परफ्यूम खरीदें।
7. परफ्यूम लेने से पहले उसका एक्सपयरी डेट चेक करने के साथ आप कस्टमर फीडबैक जरूर चेक करें। ताकि परफ्यूम की खूबियां और खामियां अच्छे से जान सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications