Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीवाली पर पहनें यह एथनिक वियर, बॉलीवुड डीवाज की चमक भी पड़ जाएगी फीकी
फेस्टिवल सीजन आ चुका है। दशहरे के बाद अब करवाचौथ और दीवाली बेहद ही करीब है और ऐसे में महिलाएं यकीनन एथनिक वियर में अपने लुक को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं। हालांकि, हर मौके पर एक ही तरह की ड्रेस पहनना काफी बोरिंग हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने एथनिक वियर वार्डरोब को अपडेट करें और हर फेस्टिवल के लिए एक न्यू लुक क्रिएट करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन एथनिक वियर आईडियाज दे रहे हैं, जिन्हें कैरी करना और स्टाइल करना आपके लिए काफी आसान रहेगा-

धोती पैंट
धोती पैंट आपके एथनिक वियर में एक ट्विस्ट एड करती हैं।ं साथ ही साथ आपके लुक को एक यूनिक टच देती हैं। अगर इस बार आपने दीवाली पर एथनिक वियर को एक ट्विस्ट के साथ पहनने का मन बनाया है, तो बॉटम वियर के रूप में आप धोती पैंट को सलेक्ट कर सकती हैं। आप फेस्टिव सीजन में धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या एम्बेलिश्ड टॉप पहनकर एक ट्रेंडी लुक क्रिएट कर सकती हैं।

सिगरेट पैंट
सिगरेट पैंट एक बेहद ही एलीगेंट बॉटम वियर है, जो इन दिनों महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सिगरेट पैंट के जरिए आप अपने लुक्स में काफी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप उन्हें प्रिंटेड पोंचो टॉप, डबल लेयर्ड कुर्ती के साथ स्टाइल करें। इसके अलावा, एक एथनिक लुक क्रिएट करने के लिए आप उन्हें फ्रंट स्लिट या साइड स्लिट एंबेलिश्ड कुर्ते के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।

प्लाज़ो पैंट
पिछले कुछ सालों में प्लाज़ो पैंट्स ने फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जहां एक ओर यह सुपर कम्फर्टेबल हैं, वहीं दूसरी ओर यह काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। अगर आप प्रिंटेड प्लाजो पैंट पहन रही हैं, तो उसके साथ शॉर्ट कुर्ती या फ्रॉक स्टाइल कुर्ती को पेयर किया जा सकता है।

इंडो-वेस्टर्न लहंगा
जब एथनिक लुक्स की बात होती है तो उसमें लहंगे का जिक्र अवश्य होता है। लेकिन आप क्लासिक लहंगे को पहनने की जगह एक इंडो-वेस्टर्न लहंगा पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आप इस दीवाली क्रॉप्ड ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ या क्यूट पेप्लम टॉप के साथ लंबे, फ्लोई लहंगे को पहन सकती हैं और अपने स्टाइल से रॉक कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी
अगर आपने इस बार दीवाली पर साड़ी पहनने का मन बनाया है, तो उसे भी आप एक ट्विस्ट के साथ पहन सकती हैं। आप कोल्ड शोल्डर रफल्स ब्लाउज़ या केप ब्लाउज़ के साथ साड़ी में एक इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट करें।ं आप इसे इंडो-वेस्टर्न धोती स्टाइल में ड्रेप करके अपने लुक को और भी अधिक खास बना सकती हैं। वहीं, बेल्ट भी आपकी सिंपल साड़ी लुक को एक एलीगेंट और स्टाइलिश टच देगा।



Click it and Unblock the Notifications
