Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हनीमून को एक्साइटेड बनाने के लिए पैकिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
वेडिंग सीजन के बाद हनीमून सीजन शुरु हो जाता है। शादी के बाद हनीमून को लेकर महिलाएं बेहद एक्साइटेड रहती है। वेडिंग के दौरान शादी की प्लानिंग और शॉपिंग की वजह से महिलाओं को हनीमून की पैकिंग करने का समय नहीं मिलता है। कम समय की वजह से महिलाएं जरुरी चीजें साथ ले जाना भूल जाती हैं।

चलिए जानते हैं हनीमून पैकिंग के दौरान बैग में क्या रखना है। हनीमून डेस्टिनेशन फाइनल करने के बाद ड्रेस की प्लानिंग करनी चाहिए। अगर आप समुद्री तट या फिर पहाड़ी जगह हनीमून मनाने जा रहे है तो उस हिसाब से कपड़े लें। चलिए जानते हैं हनीमून वैकेशन पर पैकिंग के दौरान किन बातों का रखना है ध्यान।

मैक्सी ड्रेस
अगर आप हनीमून के लिए समुद्र किनारे जा रही है तो आप अपने साथ मैक्सी ड्रेस जरुर ले जाएं। मैक्सी ड्रेस ना केवल कम्फर्टेबल बल्कि स्टाइलिश ड्रेस भी है। बीच पर रोमांटिक वेकेशन सेलिब्रेट करने के लिए मैक्सी ड्रेस एकदम परफेक्ट है। मैक्सी ड्रेस को आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।

व्हाइट शर्ट
हनीमून के दौरान स्टाइलिश लुक के लिए अपने साथ ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट जरुर कैरी करें। व्हाइट शर्ट को आप अपने अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं। ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट को आप ब्लू जींस और स्कर्ट के साथ कैरी कर कती हैं। व्हाइट शर्ट को आप टॉप भी कनवर्ट कर सकती हैं।

शॉर्ट्स
हनीमून के दौरान वेकेशन एन्जॉय करने के लिए अपने साथ शॉर्ट्स जरुर ले जाएं। आप कॉटन, डेनिम समेत कई तरह के शॉर्ट्स कैरी कर सकते हैं। शॉर्ट्स ना केवल सटाइलिश लुक देंगे बल्कि काफी कंफर्टेबल भी है।

काफ्तान ड्रेस
हनीमून एन्जॉय करने के लिए काफ्तान ड्रेस एकदम परफेक्ट है। काफ्तान आउटफिट काफी कंफर्टेबल ड्रेस है। हनीमून के दौरान टाइट ड्रेस आपका मूड बिगाड़ सकता है। ऐसे में ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में अपना हनीमून ट्रिप खराब ना करें।

नाइट ड्रेस
हनीमून के दौरान नाइट ड्रेस बहुत जरुरी होती है। इंटीमेट होने से पहले खराब और गलत कपड़े आपके मूड को बिगाड़ सकता है। ऐसे में अपने साथ नाइट ड्रेस जरुर लें जाएं। हनीमून के दौरान फॉर्मल आउटफिट को लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि हनीमून के दौरान कैजुअल आउटफिट बेस्ट रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
