Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरत लुक के लिए फेसकट के अनुसार पहने ऑक्सिडाइज्ड झुमके, जानें आपके फेस कट के लिए कौन सा झुमका है बेस्ट
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं अपने आउटफिट के साथ साथ अपनी ज्वैलरी का भी खास ध्यान रखती है। ईयररिंग्स महिलाओं और लड़कियों को खास पसंद होता है। इन दिनों ऑक्सिडाइज्ड झुमके काफी ट्रेंड में है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी देखने में चांदी की तरह नजर आती है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी का रंग और शाइन जल्दी से नहीं जाता है जिससे वह लंबे तक चलते है।

सिल्वर झुमके को किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। बता दें कि झुमके फेस कट के अनुसार कैरी करना चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फेसकट और जॉ लाइन के अनुसार ईयररिंग्स या झुमके कैरी करती है। आज हम आपकों बताएं कि चेहरे की लंबाई के अनुसार कैसे झुमके पहनें। फेसकट के हिसाब से झुमके पहनने से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

लंबे चेहरे के लिए झुमका
ऑक्सिडाइज्ड झुमके ट्रेडिशनल लुक के लिए एकदम परफेक्ट होता है। चेहरे पर झुमके फेसकट के हिसाब से पहनना चाहिए, जिससे आपका चेहरा खूबसूरत नजर आएं। लंबे फेसकट पर हर तरह के ईयररिंग्स और झुमके अच्छे लगते हैं। खासकर गोल झुमके लंबे चेहरे पर बहुत ही अच्छे लगते हैं। लंबे फेसकट की महिलाएं बड़े लंबे ईयररिंग्स पहन सकती हैं। लंबे फेस वाली महिलाएं को ज्यादा लंबे झुमके नहीं पहनने चाहिए। जो झुमके या ईयररिंग्स कंधे या कंधे के नीचे तक लटके उन ईयररिंग्स को ना पहनें। इससे आपका चेहरा पतला और लंबा नजर आएगा जो कि आपके लुक को खराब कर सकता है। वहीं लंबे फेस वाली लड़कियो को बहुत छोटे झुमके भी नहीं पहनने चाहिए।
उदाहरण- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का फेसकट भी लंबा है कृति सेनन के ईयररिंग्स की बात करें तो फोटो में एक तरफ कृति कंधे से नीच लटकते हुए ऑक्सिडाइज्ड ईयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही है। कृति सेनन ज्यादा लंबे ईयरिंग्स में खूबसूरत नहीं लग रही हैं। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने मीडियम साइज के झुमके पहने हुए है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आपका भी लंबा फेसकट है तो आप कृति सेनन की तरह गलती ना करें। लंबे फेस पर ज्यादा लंबे ईयररिंग्स ना पहनें।

गोल फेस कट
गोल चेहरे की लड़किया देखने में बहुत ही क्यूट लगती है। गोल चेहरा होने की वजह से उन्होंने ऐसे झुमके और ईयररिंग्स पहनने चाहिए जिससे उनका चेहरा लंबा और पतला नजर आएंगे। गोल फेसकट वाली महिलाएं हर तरह के ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। गोल चेहरे पर ज्यादा राउंड और बहुत बड़े गोल झुमके और ईयररिंग्स अच्छे नहीं लगते है। खूबसूरत लुक के लिए आप मीडिया और लंबे ईयरिंग्स पहनें।
उदाहरण- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का फेस कट भी गोल है। लेकिन वह बेहद फिट है तो उनका चेहरा चबी नजर नहीं आता है। आलिया भट्ट अपने स्टाइल के साथ साथ झुमके पर भी खास ध्यान देती है। आलिया हमेशा अपने फेसकट के अनुसार झुमके पहनती हैं। गोल फेसकट की महिलाएं आलिया भट्ट के झुमके लुक को कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट छोटे झुमके से लेकर मीडियम साइज के झुमके में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

स्क्वेयर फेस कट
स्क्वेयर फेस कट की महिलाओं को अपने फेस कट के अनुसार झुमके कैरी करने चाहिए। स्क्वेयर फेस कट में चिन के थोड़ा चौड़ा होता है। स्क्वेयर फेस कट पर गोल शेप के बड़े झुमके अच्छे नहीं लगंगे, क्योंकि बड़े, छोटे और गोल झुमके से चेहरा ज्यादा चौड़ा नजर आएगा। मीडियम और लंबे ईयरिंग्स स्क्वेयर फेस के लिए एकदम परफेक्ट है।
उदाहरण- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का फेस कट स्क्वेयर है। अनुष्का शर्मा अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कई बार एक्सपेरिमेंट की वजह से लुक खराब भी हो जाता है। अनुष्का शर्मा ने छोले गोल डिजाइन के झुमके पहने हुए है जिसमें अनुष्का शर्मा खूबसूरत नहीं लग रही हैं। वहीं लंबे और छोटे झुमके में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। अगर आपका फेस कट स्क्वेयर है तो आप अनुष्का शर्मा की तरह गलती ना करें। आप हमेशा लंबे या फिर मीडिया साइज के ईयररिंग्स और झुमके कैरी करें।

हार्ट शेप फेस कट
हार्ट शेप फेस कट में माथा चौड़ा होता है और जॉ लाइन का हिस्सा कम चौड़ा होता है। हार्ट शेप की महिलाओं किसी भी तरह के झुमके कैरी कर सकती है। हार्ट शेप पर किसी भी तरह के ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं। इस शेप की महिलाओं को चोकर ईयरिंग्स और झुमके नहीं कैरी करने चाहिए। इसके अलावा बहुत छोटे झुमके भी इस फेस कट पर खास नहीं लगते है।
उदाहरण- दीपिका पादुकोण का फेस कट हार्ट शेप का है। आप झुमके और ईयररिंग्स के लिए एक्ट्रेस से आइडिया लें सकती हैं। दीपिका पादुकोण अपने फेस कट के अनुसार झुमके और ईयररिंग्स कैरी करती है। हार्ट शेप पर लॉन्ग और बड़े दोनो तरह के ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं।

ओवल शेप
ओवल शेप फेस कट पर हर तरह के ईयररिंग्स और झुमके अच्छे लगते है। ओवल शेप की महिलाएं बिना सोचे किसी भी तरह के झुमके कैरी कर सकती हैं। ओवल शेप की महिलाओं को ईयररिंग्स और झुमके खरीदते समय किसी भी तरह सोचने की जरुरत नहीं है आप किसी भी तरह ईयररिंग्स कैरी कर सकती है। जाह्नवी कपूर का ओवल शेप है उन पर हर तरह के ईयररिंग्स अच्छे लगते है।



Click it and Unblock the Notifications
