Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विंटर सीजन में ओवर कोट को इस तरह करें स्टाइल, दिखेंगी काफी एक्ट्रेक्टिव

विंटर सीजन में हमारी डाइट से लेकर आउटफिट में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते है। हमारी पूरी लाइफस्टाइल ही बदल जाती है। विंटर सीजन में अक्सर लोग अपने खान-पान और पहनावे का चयन ठंड को ध्यान में रखते हुए करते हैं। हर सीजन में लोग स्टाइलिश दिखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप ठंड हवा से खुद को बचाते हुए भी स्टाइलिश दिखने की कोशिश करते हैं। विंटर सीजन में लोगों को अक्सर अलग-अलग आउटफिट्स के साथ सर्दी के कपड़ों को चुनने में काफी परेशानी आती है। लेकिन अगर आप भी सर्दियों में अपने आउटफिट्स को चुनने में परेशानी आती है। तो ऐसे में आप अपने आउटफिट्स में ओवरकोट को शामिल कर सकती है। ओवरकोट आपके हर तरह के आटयर के साथ अच्छा लगता है। इतना ही नहीं ये आपको सर्द हवाओं से भी बचा कर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं अलग-अलग आउटफिट्स के साथ आप किस तरह ओवरकोट को कैरी कर सकती हैं।
स्कर्ट के साथ ओवर कोट
पार्टियों का कोई सीजन नहीं होता, इस कारण अगर सर्दी के मौसम में आपको किसी पार्टी में जाना है, तो आप स्किन टाइट स्कर्ट या मिनी स्कर्ट के साथ भी ओवर कोट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप अपनी पसंद का कोई भी टॉप या शर्ट पहन सकती हैं। किसी भी तरह की पार्टी में ये लुक आपको काफी यूनिक दिखने में मदद करेगा। लेकिन अपनी स्कर्ट और टॉप कलर के विपरित ही आप अपने ओवर कोट का कलर चुनें।
साड़ी के साथ ओवर कोट
अगर आप किसी शादी में साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो इस विंटर सीजन में सर्द हवाओं से बचने के लिए आप साड़ी के साथ ओर कोट कैरी कर सकती हैं। ये आपको काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है।
पैंट के साथ ओवर कोट
सर्दी के मौसम में अगर आप पैंट पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो इसके साथ आप ओवरकोट कैरी कर सकती हैं। ब्रालेट टॉप के साथ जीन्स या लूज पैंट काफी एक्ट्रेक्टिव लगते हैं। इतना ही नहीं ये आपको ठंड से बचाने में भी काफी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
