Latest Updates
-
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन?
मकर संक्रान्ति पर बनाइये मक्के-तिल की टिक्की
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मकर संक्रान्ति पर आप अपने घर में किचड़ी के अलावा कुछ और भी बनाना चाहती हों, तो मक्के और तिल की टिक्की बनाना ना भूलें। वैसे भी अभी सर्दियों का दिन है तो इस मौसम के हिसाब से मक्के का आटा और तिल दोनों ही स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छे साबित हो सकते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।
मक्के और तिल की टिक्की बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती है। मक्के और तिल की टिक्की में गुड का प्रयोग होता है जिससे यह मीठा होता है। आइये जानते हैं कि मक्के और तिल की टिक्की कैसे बनाई जाती है।

सामग्री-
- मक्का का आटा - 200 ग्राम
- गुड़ - 100 ग्राम
- पानी - 1/3 कप
- तिल - 1/4 कप
- तेल - तलने के लिये
विधि
- सबसे पहले मक्के के आटे को छान कर किनारे रखें।
- फिर उस आटे में 1 बड़ा चम्मच तेल और तिल डाल कर मिला लें।
- फिर गुड़ को पानी में उबाल कर घोल तैयार करें और इस घोल को आटे में मिला कर अच्छी प्रकार से गूथ लें।
- अगर आटे को गूथने में पानी की आवश्यकता हो तो उसे भी मिला लें। गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय।
- अब गुथे हुए आटे में से थोड़ा थोड़ा आटा निकाल कर बराबर गोले बना लें।
- कढाई में तेल गरम करें, आटे की लोई की टिक्की बनाइये।
- इन टिक्कियों को गरम तेल में तल लें, आंच को धीमा ही रखें।
- टिक्की को अच्छे से तलें और फिर इसे निकाल कर पेपर पर रखें।
- मक्के तिल की टिक्की तैयार है, इसे ठंडा कर के बंद डिब्बे में रखें।
Comments
English summary
Makki-Til Ki Tikki: Sankranti Recipe
Story first published: Tuesday, January 14, 2014, 12:31 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications