Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कभी खाया है आपने राजमा सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
राजमा की रसीली सब्जी हर किसी को पसंद होती है, लेकिन क्या आपने राजमा से तैयार सैंडविच बना कर खाया है। राजमा बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक होता है और इसे खाने से शरीर को बहुत सारा प्रोटीन मिलता है। अगर आपने घर पर रात में राजमा बनाया हो तो आप उसे सुबह सैंडविच की फिलिंग के रूप में भर सकती हैं। नहीं तो आप अलग से राजमा उबाल कर उसमें सभी हरी सब्जियां मिक्स कर के सैंडविच बना सकती हैं। राजमा सैंडविच का कान्सेप्ट बड़ा ही नया है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आइये ब्रेकफास्ट के लिये राजमा सैंडविच बनाना सीखते हैं।
TRY THIS: बीट-चीज सैंडविच
कितने- 4 सैंडविच
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- राजमा- कप
- प्याज- 1
- पनीर- 2 चम्मच
- खीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- चाट मसाला- चुटकीभर
- लाल मिर्च पाउडर- चुटकीभर
- काला नमक- चुटकीभर
- चीज स्प्रेड- 1 चम्मच
- ब्रेड स्लाइस- 8 स्लाइस
- नींबू रस- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बटर- 1 चम्मच
विधि-
- कुकर में राजमा और थोड़ा सा नमक डाल कर उबाल लें।
- जब राजमा पक जाए तब उसमें निकाल कर एक कटोरे में रखें।
- फिर उसमें बारीक कटा प्याज, खीरा, पनीर और हरी मिर्च मिलाएं।
- ऊपर से चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और नींबू का रस मिक्स करें।
- ब्रेड की स्लाइस ले कर उस पर चीज स्प्रेड लगाएं। फिर उसमें राजमा का मिश्रण भरें और ऊपर से ब्रेड स्लाइस से ढंक कर तवे पर रोस्ट करें।
- इसी तरह से अन्य सैंडविच भी तैयार कर लें।
Comments
English summary
Rajma Sandwich Recipe For Breakfast
Story first published: Saturday, April 12, 2014, 8:04 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2014



Click it and Unblock the Notifications
