Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
वेजिटेरियन रेसिपी: रोस्टेड कैप्सिकम सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सर्दियों में एक गरम कप सूप का पीने से शरीर पूरी तरह से गर्म हो जाता है और पेट भी भर जाता है। इस हेल्दी सूप में तेल या बटर नहीं पड़ता इसलिये आपसे हम इस रेसिपी को शेयर करने वाले हैं। आज हम आपको रोस्टेड कैप्सिकम सूप बनाना सिखाएंगे जिसमें ढेर सारा शिमला मिर्च पड़ी होती है। यह सूप भुनी शिमिला मिर्च से तैयार होती है। आपको इसके एक कप में 23 कैलोरी और ढेर सारा फाइबर मिलेगा। इसको पीने से त्वचा में चमक भी आती है क्योंकि इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है।

सामग्री-
- लाल शिमला मिर्च- 5
- पीली शिमला मिर्च- 2
- 1 प्याज
- 5 चॉप लहसुन की कलियां
- कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
- वेजिटेबल स्टॉक- 5 कप
- ताजी तुलसी की पत्ती- 8
- नमक
- चीनी- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
TRY THIS: कैरेट एंड स्वीट पटैटो सूप
विधि-
- सबसे पहले शिमला मिर्च को बीच से काट कर उसके अंदर की चीजों को निकाल कर साफ कर लें। अब इसे धीमी आंच पर सीधे भून लें और फिर ठंडे पानी में डाल कर उसके छिल्के को उतार लें।
- फिर इसे चॉप कर लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में चॉप किया लहसुन और प्याज डालें, मध्यम आंच पर भूनें। इसके बाद कार्न फ्लोर डाल कर लगातार चलाएं और खुशबू आने तक पकाएं।
- अब इसमें 1 कप वेजिटेबल स्टाक, शिमिला मिर्च और दो तीन तुलसी के पत्ते डालें। इसे उबालने तक चलाएं। फिर पैन को ढंक दें और पकने दें।
- 5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर ब्लेंडर में इसकी प्यूरी बना लें।
- फिर इसे गहरे बर्तन में पलट कर , बाकी का भी स्टॉक डाल दें और उबाल लें। आंच को धीमा कर दें और उसमें नमक , चीनी और काली मिर्च पाउडर डाल कर 2-3 मिनट पकाएं और फिर आंच से उतार दें।
- अब इस सूप को ताजी तुलसी की पत्तियां डाल कर गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Vegetarian Recipe: Roasted Capsicum Soup
Story first published: Saturday, February 1, 2014, 12:00 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications