Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कड़क गर्मी में आनंद लें कूल आइस टी का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आज कल मार्किट में कई तरह के आइस टी पाउडर उपलब्ध हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इनमें कोला की तुलना में बहुत अधिक चीनी होती है। और इनमें कई तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाये जाते है जो आपके शरीर के लिए हानिकारक हैं। इसलिए अगर हो सके तो घर में ही ताज़ी आइस टी बानये और पियें।
घर पर आइस टी बनाना आम चाय बनाने की तुलना में काफी आसान है। यह काफी टेस्टी भी लगती है। तो घर पर अगर दोस्त या महमान आ रहे हों, तो आप गर्मियों के दिनों में उन्हें यह स्पेशल आइस टी पिला कर स्वागत कर सकती हैं। आइये जानते हैं आसानी से बनने वाली आइस टी बनाने की विधि।
सेब की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ

सामग्री-
- टी बैग या फिर चाय की पत्ती - 4 टी बैग या 2 चम्मच चाय की पत्ती
- नींबू का रस - 2 चम्मच
- पानी- 1½ कप
- आइस क्यूब्स- इच्छा अनुसार
विधि-
- सबसे पहले पैन में पानी उबालें। उसमें चाय की पत्ती और चीनी डालें।
- अगर आप टी बैग का प्रयोग कर रही हैं तो गरम पानी में टी बैग को डालें।
- जब पानी का रंग गहरा भूरा हो जाए तब पानी को छान लें।
- अब चाय के पानी को ठंडा कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- अब चाय के पानी को छान लीजिये और उसमें नींबू के रस को मिक्स कर के गिलास में उडेलिये।
- ऊपर से आइस क्यूब्स डालिये।
- गार्निश करने के लिये इसमें पुदीने की पत्ती भी डाल सकती हैं।
- आपकी आइस टी तैयार हो गई, इसे महमानों को सर्व करें।
Comments
English summary
How To Make Iced Tea
Story first published: Wednesday, March 11, 2015, 16:53 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications
