Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
बड़ी ही टेस्टी है ये वेज मंचाऊ सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आप चाइनीज़ डिश खाने की शौकीन हैं तो आपको चाइनीज सूप से भी बड़ा लगाव होगा। आज हम आपको स्पाइसी और टेस्टी वेज मंचाऊ सूप बनाना सिखाएंगे।
इसकी विधि बहुत ही आसान है और इसमें ढेर सारी सब्जियां होने के नाते स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा है।
RECIPE: चाइनीज फ्राइड राइस विध सोया सॉस
अगर आप भी अन्य चाइनीज डिश की रेसिपी हमें बताना चाहती हैं तो हमें जरुर लिखें। आइये जानते हैं वेज मंचाऊ सूप बनाने की विधि।

तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 2 चम्मच तेल
- 3 चम्मच लहसुन
- 1 चम्मच अदरक
- 2 चम्मच हरी मिर्च
- 1/4 कप हरी पत्तेदार प्याज
- 1 शिमला मिर्च
- 1/4 कप घिसी पत्ता गोभी
- 1 गाजर- बारीक कटी
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच सिरका
- 2 चम्मच रेड चिली सॉस
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 काली मिर्च पावडर
- 3 कप वेजिटेबल स्टॉक
- 1 चम्मच कार्नफ्लोर 1 चम्मच पानी में घोला हुआ
- 1 कप फ्राई नूडल्स
बनाने की विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डल कर दो सेकेंड के लिये चलाएं।
- अब इसमें हरी पत्तेदार प्याज चॉप कर के डालें।
- जब यह मुलायम हो जाए तब इसमें कटी शिमला मिर्च, पत्तागोभी और गाजर डाल कर 2 मिनट तक हाई आंच पर पकाएं।
- अब इसमें सोया सॉस, सिरका, रेड चिली सॉस, नमक, मिर्च डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डाल कर 5-7 मिनट पकाएं।
- आंच को धीमा कर दें। उसके बाद धीरे से कार्नफ्लोर पेस्ट मिलाती रहें और उसी समय मिश्रण को चलाती भी रहें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि सूप गाढा ना हो जाए।
- जब सूप तैयार हो जाए तब इस पर फ्राइड नूडल्स डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Manchow Soup Recipe
Story first published: Monday, April 20, 2015, 16:05 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











