Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर पर बनाएं आम का पन्ना जो गर्मी को कर दे छू मंतर
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
गर्मी के दिनों में अगर आम पन्ना नहीं पिया तो समझिये कि आपकी गर्मी बेकार चली गई। आम का पन्ना ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह ढेर सारे गुणों से भी भरा होता है। गर्मियों में यह आपके पेट को ठंडा रखता है तथा लू लगने से बचाता है।
बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थ छोडिये और अब पीजिये घर का बना हुआ आम का पन्ना। आज हम आपको आम के पन्ने की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि काफी आसान है।
आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार मसाले भी मिला सकती हैं। अगर इसमें पुदीना भी डाला जाए तो यह स्वाद में और भी लाजवाब हो जाता है।

कितने- 1 बोतल
तैयारी में समय- 15 मिनट
बनाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- 1 बड़ा या मध्यम आकार का कच्चा आम
- 2-3 कुटी हुई इलायची या इलायची पावडर
- 4-5 छोटा चम्मच काला नमक
- शक्कर- जरुरत अनुसार
विधि -
- सबसे पहले आम को अच्छी तरह से चलते हुए पानी के नीचे धो लें।
- उसके बाद आम को थोड़े से पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें। इससे वह पूरी तरह से गल जाएगा।
- फिर उसे छील कर उसमें से गुठली और छिलके को निकाल कर किनारे रख दें।
- अब आम के गूदे में काला नमक, इलायची पावडर और चीनी मिला कर मिक्सी में डालें।
- पीसने के बाद इसे निकाल कर इसमें एक लीटर पानी मिलाइये और फिर इसे छान लीजिये।
- आम पन्ना तैयार है, इसमें बर्फ के क्यूब्स डाल कर ठंडा ठंडा सर्व कीजिये या फिर फ्रिज में रख कर आराम से पीजिये।
Comments
English summary
घर पर बनाएं आम का पन्ना जो गर्मी को कर दे छू मंतर
Story first published: Wednesday, March 30, 2016, 16:09 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2016



Click it and Unblock the Notifications
