Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बड़ी ही टेस्टी लगती है ये आलू की कचौड़ी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आलू की कचौड़ी अधिकतर घरों में एक जैसी ही बनती है। इसलिये आज हमने भी इसमें कोई चेंज नहीं किया है। ऐसे में आप इसे आराम से बिना कोई स्पेशल सामग्री से बना सकती हैं। आलू की कचौड़ी सुबह नाश्ते या फिर स्नैक के तौर पर खाई जा सकती है।
जिस दिन बच्चों की छुट्टी हो या फिर आप खुद ऑफिस से छुट्टी पर है तो आलू की कचौड़ी बनाना ना भूलें। आप इसे आराम से कई दिनों तक खा सकती हैं। तो फिर देर किस बात आज शाम को चाय के साथ आलू की कचौड़ी बनाना ना भूलें।
READ: मूंग दाल कचौड़ी की आसान विधि

आटे के लिये सामग्री-
- मैदा या गेहूं का आटा- 300 ग्राम
- सूजी- 100 ग्राम
- नमक- स्वादअनुसार
- बेकिंग पावडर- ¼ चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
भरावन की सामग्री-
- आलू- 300 ग्राम
- तेल- 1 चम्मच
- जीरा- ½ चम्मच
- धनिया पावडर- 1 ½ चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 ½ इंच का टुकड़ा
- नमक- ½ चम्मच
- तेल- तलने के लिये
विधि -
- सबसे पहले कचौड़ी के लिये आटा गूथ लें, जिसके लिये आपको हल्का गुनगना पानी प्रयोग करना होगा। फिर इसे आधे घंटे के लिये ढंक कर रख दें।
- अब आलू को उबाल लें, फिर आलू छील कर छोटे टुकड़े कर लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर धनिया पावडर, हरी मिर्च, नमक, घिसी अदरक और आलू डाल कर 2-3 मिनट फ्राई करें।
- अब आटे से नींबू की साइज की लोई ले लें, फिर उसे हल्का दबा कर बेल लें और बीच में एक या डेंढ चम्मच भरावन सामग्री भरें।
- कचौड़ी के किनारों को मोड़ कर बंद कर के हल्का बेल लें।
- अब इसी तरह से सभी कचौडियां तैयार कर लें और गरम तेल में ब्राउन होने तक तल लें।
- आंच को मध्यम ही रखें और इसे बीच बीच में पलटती रहें। फिर कचौड़ी को नैपकिन पर रख कर प्लेट में सर्व करें।
Comments
English summary
बड़ी ही टेस्टी लगती है ये आलू की कचौड़ी
Story first published: Saturday, January 16, 2016, 10:32 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2016



Click it and Unblock the Notifications
