Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वीडियो देख कर ऐसे बनाइये ओट्स की टिक्की
हर किसी का मानना है कि जो हेल्दी फूड होता है वह कभी टेस्टी नहीं हो सकता। पर आज हम उन्हें गलत साबित करेंगे और आपको ओट्स की ऐसी रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे हम ओट्स टिक्की कहते हैं। यह ओट्स टिक्की किसी भी फास्ट फूड से टेस्टी साबित होगी।
The Best Of 2016 Sale! Get Upto 80% Off at Flipkart*
ओटमील तो वैसे भी काफी हेल्दी होता है और इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। अगर आप डाइट पर हैं तो यह आपका पेट लंबे समय तक भरे रहेगा।
यदि आप ओटमील को दूध के साथ खाते खाते बोर हो चुके हैं तो इससे ओट्स कटलेट यानी टिक्की भी बना सकते हैं।
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 12 मिनट
सामग्री-
- ओट्स- 1 कप
- पनीर- ¼ कप घिसी हुई
- गाजर- ¼ कप घिसा हुआ
- आलू- कप उबला और मैश किया
- धनिया- 2 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1½ चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1½ चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- अमचूर पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- लो फैट दूध - ¼ कप
- तेल- 1½ चम्मच चम्मच
ओट्स टिक्की बनाने की विधि-
1. एक कटोरे में ओट्स डालें, फिर पानीर, गाजर, मैश किया हुआ उबला आलू, धनिया पत्ती, नींबू का रस, अदरक और हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, अमचूर और नमक मिलाएं।

2. सभी मिश्रण को एक साथ मिलाएं और उसमें थोड़ा सा पानी भी छिड़क दें। उसके बाद इसे दुबारा मिक्स करें। अब इसकी छोटी छोटी टिक्की बनाएं और प्लेट पर रखें। अब टिक्की को हाथों में लें और दूध में डुबोएं। फिर दूध से निकाल कर इसे ओट्स में लपेटें।

3. अब स्टोव पर तवा गरम करें, फिर ओट्स टिक्की पर दोनों ओर ब्रश से तेल लगाएं और गरम तवे पर रखें।

4. जब आपके कटलेट्स गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे पलट कर दूसरी ओर भी सेंक लें। फिर इन्हें प्लेट पर निकालें और धनिया और मिंट चटनी के साथ सर्व करें।




Click it and Unblock the Notifications
