Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
मीठी मठरी बनाने की विधि
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
स्नैक के तौर पर आप मीठी मठरियां बना कर घर पर रख सकती हैं। यह मठरियां काफी आराम से बनाई जा सकती हैं बस इन्हें तलते वक्त इतना ध्यान रखना है कि कहीं यह कठोर ना हो जाएं या फिर जल ना जाएं।
यह मीठी मठरियां स्वाद में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि अगर आप एक खाएंगे तो बार बार इन्हें खाने का मन करेगा। आइये जानते हैं मीठी मठरियों को बनाने की विधि।
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 25-30 मिनट
बनाने में समय- 11-15 मिनट

सामग्री-
- मैदा - 2 कप
- शक्कर - 3 कप + 2 चम्मच
- घी - 4 चम्मच
- नमक - 1 चम्मच
- सौंफ - 1 चम्मच
- नींबू का रस -1 चम्मच
विधि -
- एक कटोरे में मैदा, घी और नमक मिक्स करें। फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे कडा गूथे।
- आटे को ढंक कर 15 मिनट के लिये रख दें।
- तब तक के लिये एक पैन में 3 कप शक्कर और आधा कप पानी मिलाते हुए पकाएं।
- जब चाशनी दो तार की हो जाए तब पकाते रहना है।
- सौंफ में 1 छोटा चम्मच शक्कर मिलाएं और उसे दरदरा पीस लें।
- सौंफ पावडर को गूथे हुए आटे में मिलाएं।
- चाशनी में नींबू का रस मिलाइये, जिससे उसकी गंदगी बाहर निकल जाए।
- आटे को 20-24 भाग में अलग कर लें। अपनी हथेलियों की मदद से इन्हें दबाते हुए गोल शेप दें।
- कढाई में ढेर सारा घी गरम करें, फिर उसमें तैयार मठरियों को तल लें।
- मठरी भूरे रंग की नहीं होनी चाहिये नहीं तो वह कठोर हो जाएगी।
- फिर इन्हें एक बरतन में निकालें और ऊपर से इन पर चाशनी डालें।
- एक बार जब मठरियां ठंडी हो जाएं, तब इन्हें सर्व करें या फिर इन्हें एक एयर टाइट जार में भर कर रख दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications