Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
नवरात्री स्पेशल: कुरकुरे और स्वादिष्ट साबुदाना के वडे
साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाइएं या गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आएंगे।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाइएं या गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आएंगे।

विधि-
- मीडियम साइज साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
- आलू - 5 (300 ग्राम) उबले हुए
- मूंगफली के दाने - ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
- सैंधा नमक - 1.25 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
- तेल - तलने के लिए
सामग्री -
- 1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिए।
- आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए। मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए। वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैयार कर लीजिए।
- एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये। तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिए।
- साबूदाना वड़े तैयार हैं। गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये।
ध्यान रखेंं -
- वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं।
- साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिए।
- 18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये।
Comments
English summary
How to Make Sabudana vade
Story first published: Tuesday, March 28, 2017, 13:47 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2017



Click it and Unblock the Notifications
