Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में खरबूजा और पुदीने के जूस पीने के हैं बड़े फायदे
खरबूजा और पुदीने का जूस एंटीऑक्सीडेंट और रोगक्षमता बढ़ाने में मदद करता है और गर्मियों में इसे पीकर आप तरोताजा महसूस करेंगे।
गर्मियों में जितनी लिक्विड डाइट लिया जाएं, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम एक ऐसी समर ड्रिंक की रेसिपी शेयर कर रहे है जिसे पीने के साथ आप तरोताजा तो महसूस करेंगे। इसके साथ ही हम इस ड्रिंक को पीने के फायदे भी इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे।
विटामिन A युक्त खरबूजा और पुदीने के पत्तों का संयोजन एक पौष्टिक जूस बनाता है। यह जूस एंटीऑक्सीडेंट और रोगक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते है खरबूजे और पुदीने के फायदे के बारे में -

सामग्री
- 6 कप ठंडा और मोटा कटा हुआ खरबूजा
- 6 टेबल-स्पून ठंडे और बारीक कटे हुए पुदीना के पत्ते
विधि
- खरबूूजे को मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लें और उसमें पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से मिलाइए।
- जूूस को बराबर 4 हिस्सों में अलग अलग गिलास में डालिए और उपर से पुदीने के पत्ते डालकर सजाए।
- हर गिलास में 1 बर्फ के टुकडे डालकर परोसिए।

95 फीसदी होता है पानी
खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। अगर इसमें मौजूद पानी से होने वाले फायदे की बात करें तो इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी'
यह किडनी की सफाई भी करता है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी' का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

त्वचा को बनाएं जवान-
स्किन में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं। खरबूजे में पाया जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।

कैंसर से बचाता है
यह दिल की बीमारी और कैंसर से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन ‘ए' पाया जाता है, जो त्वाचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

बढ़ाता है एनर्जी
ऊर्जा को बढ़ाता है अधिकतर खरबूज में विटामिन ‘बी' पाया जाता है। विटामिन 'बी' शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। शुगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।

वेटलॉस के लिए है सही
इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्राकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।

फाइबर की मात्रा
खरबूजे और पुदीने के जूस में फाइबर मौजूद होता है। मौजूद फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है, और मौजूद मैग्नीशियम हडि्डयों को मजबूत बनाता है।

मधुमेह रोगी के लिए लाभदायक
मधुमेह के रोगी को अक्सर भूख लगती रहती है, क्योंकि उनके आहार में शुगर और ऊर्जा की मात्रा कम होती है। ऐसे रोगी के लिए खरबूजे का जूस अच्छा आहार हो सकता है। विशेषज्ञ हमेशा मधुमेह के रोगी को खरबूजे का जूस लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह रक्त में सूगर के स्तर को कम करता है।

लू से बचाता है
गर्मियों में खरबूजा और पुदीने जूस पीने से लू भी नहीं लगती है।

डाइयुरेटिक (मूत्रवर्धक) क्षमता काफी अच्छी होती
किडनी की बीमारी और एकजिमा से रखे दूर खूरबूजे में डाइयुरेटिक (मूत्रवर्धक) क्षमता काफी अच्छी होती है। इस कारण इससे किडनी की बीमारियां ठीक होती हैं और यह एकजिमा को कम करता है। अगर खरबूजे में पुदीना मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे गठिया की बीमारी भी ठीक हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
