Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
Alia Bhatt Fashion Look: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से पहले आलिया भट्ट का ‘बॉस लेडी’ लुक वायरल
Alia Bhatt's Fashion Look- आलिया भट्ट की नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Film Rocky and Rani Ki Prem Kahani) जल्दी ही सिनेमाघरों में आने वाली है। आलिया इस फिल्म को लेकर काफी ट्रेंड में हैं। आलिया भट्टा का हर मूव सुर्खियों में है। इसके साथ ही आलिया भट्ट के फैशन आउटफिट ने तो कहर मचा रखा है।

आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Film Rocky and Rani Ki Prem Kahani) के ट्रेलर के सामने आने के बाद उनके साड़ी लुक ने बवाल काट कर रखा है। हर कोई उनके साड़ी लुक की बात कर रहा है। उनका साड़ी स्टाइल काफी वायरल हो रहा है।
वहीं आलिया कहीं भी जा रही हैं वो अपने नये लुक के साथ सामने आ रही हैं। हाल ही में आलिया बॉस लेडी की तरह कोट और पैंट के लुक में नजर आईं जो काफी यूनीक लुक है। आलिया इससे पहले भी कई बार अलग-अलग स्टाइल में कोट और पैंट लुक में गदर मचा चुकी हैं। आइये यहां बात करते हैं आलिया भट्ट् के किलर बॉस लेडी लुक की।

हाल ही में आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ब्लैक कोट पैंट लुक को शेयर किया, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। उनका फैशन लुक बेहतरीन है। कोट-पैंट लुक के साथ उन्होंने हेयरस्टाइल में चोटी बनाई हुई थी साथ ही मिनिमल मेकअप के साथ उनका पूरा लुक बॉसी था।

इससे पहले भी आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक वायरल हो चुका है। आलिया भट्ट ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसमें उन्होंने चेक कोट और पैंट को कैरी किया था। ये लुक आलिया का काफी स्मार्ट था। इसमें आलिया काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ग्लोबल ब्रांड गुच्ची की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। इसके एक शूट के दौरान भी आलिया ने ग्रै मेटेलिक कोट और पैंट को कैरी किया था। आलिया भट्ट का ये पैंट और कोट काफी लूज था। लेकिन आलिया का ये फैशन स्टाइल सभी को अच्छा लगा।

आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने पर्पल कलर का कोट और जींस को वियर किया था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप कैरी किया था। ये लुक भी आलिया का काफी वायरल हुआ था।
Image Courtesy- instagram.com/aliaabhatt



Click it and Unblock the Notifications
