Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Bestie की शादी में दिखना है प्रिंसेस की तरह तो Alia Bhatt से ले वेडिंग वॉर्डरोब का आइडिया...

आलिया भट्ट जहां भी जाती है अपने लुक और स्टाइल की वजह से हर कहीं छा जाती है। हाल ही में आलिया अपनी बैस्ट फ्रैंड कृपा मेहता की शादी अटैंड करने के लिए जोधपुर पहुंची। अपनी बेस्ट फ्रैंड की शादी में आलिया का लुक सोशल मीडिया में छाया रहा। अपने बेस्टफ्रैंड की शादी में आलिया ने सजने संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
वेडिंग फंक्शन में आलिया का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला। हल्दी सेरेमनी हो या फिर शादी वह लुक में बिल्कुल परफैक्ट दिखीं। अगर आपकी बेस्ट फ्रैंड की भी शादी है तो आलिया के लुक से इंस्पायर होकर आप भी अपने बेस्टी की वेडिंग में चार चांद लगा सकती हैं।

बैचलर पार्टी
शादी से पहले बैचलर पार्टी में आलिया ने फ्लोरल गाउन पहना था। इस पार्टी में आलिया ने सेमी क्लच हेयरस्टाइल के साथ सिम्पल मेकअप में कर रखा था।

मेहंदी सेरेमनी
आलिया ने मेंहदी में ब्राइट यैलो रंग की फुल स्लीव सलवार सूट पहन रखा था। इसी को मैच करते हुए उन्होंने ईयररिंग्स पहने थे।

संगीत
संगीत नाइट में डार्क बेज कलर का लहंगा पहना था। जिसपर शिमरी वर्क किया गया था।आलिया ने ड्रेस से मिलता जुलता ट्रेडिशनल टियारा पहना था।

प्री वेडिंग
वेडिंग में आलिया का वेस्टन और ट्रेडिशनल दोनों लुक देखने को मिलें। इस दौरान आलिया डिजाइनर डियो गौरी और नेनिका की वन-शोल्डर पीच कलर की एम्बॉइडरी ड्रैस वियर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रैस के साथ आलिया ने डिजाइनर डेला पूनवाला (Delna Poonawalla) की हैट वियर की थी। लाइट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल आलिया की लुक को पूरा कर रहे थे।

वेडिंग डे
अपनी फ्रैंड की शादी में आलिया बेहद ग्लैमर लुक में दिखाई दे रही थी। उन्होंने हैवी कढ़ाई किया हुआ पेस्टल ग्रे लंहगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने शीर दुपट्टा कैरी किया था। Koecsh by Kresha Bajaj द्वारा डिजाइन किए गए इस लंहरे के साथ उन्होंने मैचिंग सिल्वर कलर के हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका पहना था।

दुल्हन के साथ
सेलिब्रेटी फ्रैंड होने के बाद भी शादी में दुल्हन कृपा भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। हर रस्म में डिफरेंट लिबास में काफी सुंदर नजर आई।

Style Goals
शादी के हर फंक्शन में आलिया ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेज पहनी। अगर आपको अपनी बेस्ट फ्रैंड की शादी में हटकर दिखना है तो आप भी आलिया का स्टाइल कोड चुरा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
