Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
IND vs Nz सेमीफाइनल मैच में अनुष्का शर्मा ने जो शर्ट पहनी थी उसकी कीमत जानते हैं आप!
Anushka Sharma Co-Ord Set Cost : मुंबई में हुए IND vs Nz वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच देखने आई अनुष्का शर्मा एक ओवरसाइज्ड पेपी शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में फैशनेबल लुक में नजर आई थी। इन दिनों अफवाहें है कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस वजह से वो इन दिनों ओवरसाइज्ड और लूज फिटिंग में नजर आती है।

मैच के दौरान एक्ट्रेस टीम इंडिया के साथ-साथ अपने पति विराट कोहली को चीयर करती नजर आईं। इस मौके पर अनुष्का की स्टाइलिश आउटफिट्स ने भी सबका ध्यान खींचा। अनुष्का ने अपने कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए ओवरसाइज्ड शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में दिखी। इस स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट में ब्राइट ग्रीन रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हुए थे।

क्या खासियत थी इस लुक की
आजकल ओवरसाइज लुक ट्रेंड में है। इस खूबसूरत Co-Ord Set को डिजाइनर ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन किया गया है। इस ओवरसाइज लुक को स्टाइल स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाडिया ने किया है। यह कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है और इस Co-Ord Set को बांधने के लिए फ्रंट कॉलर से डोरियों का इस्तेमाल किया गया है। अनुष्का ने Co-Ord Set में बॉटम वियर के लिए ओवरसाइज शॉट्स को पहना गया है।

अनुष्का के इस ड्रेस की कीमत
इस ड्रेस से ज्यादा इसकी कीमत सुन आप चौंक जाएंगे। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इस कम्फर्टेबल और स्टाइल किए इस डिजाइनर Co-Ord Set की कीमत कुल 27,500 रुपये है।
अनुष्का और विराट की कैमिस्ट्री रही चर्चा में
जैसा कि एक्ट्रेस के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने सेमीफाइनल मैच में शतक मारकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था। जिसके बाद विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। यही कारण है कि यह कपल यानि विरुष्का के फैंस इन्हें आज सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। मैच के दौरान अनुष्का और विराट के कई मूमेंट कैच किए गए। जो मैच के दौरान हाइलाइट्स रहें और सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री खूब करते हैं एंजॉय।



Click it and Unblock the Notifications
