Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Cup 2023 के फाइनल में इतनी सस्ती ड्रेस पहनकर थी पहुंची अनुष्का शर्मा, मात्र ये थी कीमत
Anushka Sharma's dress for World Cup Final costs Rs : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रेगनेंसी अफवाहों को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस दौरान एक्ट्रेस कई बार स्पॉट की गई और लूज ड्रेसेस में बेबी बंप छुपाती नजर आईं।

हाल ही में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अनुष्का शर्मा व्हाइट और ब्लू कलर की प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस पहनी दिखीं। वह अपने पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंची। इस दौरान अनुष्का के लुक की बात की जाए तो उन्होंने बेहद कूल और कंफर्टेबल लुक अपनाया था। वो ब्लू एंड व्हाइट फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आई थी।
अनुष्का शर्मा का लुक
सबसे पहले अनुष्का शर्मा के इस लुक की बात की जाए तो 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा हॉल्टर नेकलाइन वाली व्हाइट बेस में ब्लू बटरफ्लाई और ट्री प्रिंटेड ड्रेस पहनी नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का ने नो मेकअप लुक किया और साइड पार्टीशन करके अपने बालों को ओपन रखा। इसके साथ हाथ में उन्होंने हाथ में घड़ी और कुछ ब्रेसलेट पहनकर अपने स्टाइल को एन्हांस किया।

इतनी थी ड्रेस की कीमत
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अनुष्का शर्मा ने निकोबार ब्रांड की ड्रेस पहनी थी। 250-300 करोड़ नेटवर्थ वाली अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत ऑफिशिअल वेबसाइट के मुताबिक 7,250 रुपये है। ऐसे में अगर आप भी अनुष्का शर्मा के लुक को रीक्रिएट करना चाहते हैं, तो यह ड्रेस आसानी से आप खरीद सकते हैं। यह एक बजट फ्रेंडली और कंफर्टेबल ड्रेस है, जिसे आप किसी भी ओकेजन पर पहन सकते हैं।

47 हजार के को-ओर्ड सूट में दिखीं अनुष्का शर्मा
इससे पहले इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में अनुष्का शर्मा नियॉन ग्रीन और ब्लैक कलर का प्रिंटेड को-ओर्ड सेट पहनी नजर आई थी। इस को-ओर्ड सूट की कीमत तकरीबन 47000 के आसपास थी, जिसमें 19,500 की प्रिंटेड शर्ट और 27500 का शॉर्ट्स था।



Click it and Unblock the Notifications
