Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bindi Designs: बिन बिंदी अधूरा है साज-श्रृंगार, करवा चौथ पर लगाइएं ये डिजाइनर बिंदी
latest and tendy bindi design for karwa chauth : इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के वक्त सज धजकर चांद की पूजा कर और पति का मुंह देखकर अपना व्रत खोलती हैं। सुहागन महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत खास होता है।
इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए काफी मशक्कत करती हैं। चाहे वो साड़ी हो मेहंदी। इसके अलावा वो पूरे 16 श्रृंगार इस दिन धारण करती हैं। हालांकि इसी श्रृंगार का सबसे जरुरी चीज होती हैं, वो हैं बिंदी। महिलाओं का लुक बिना बिंदी के हमेशा अधूरा लगता है।
महिलाओं के पास वैसे तो बिंदियों का कलेक्शन होता है, जिसे वह अपने फेस के हिसाब से लगाती हैं। लेकिन इस दिन कई ऐसी ट्रेंडी बिंदी डिजाइन्स हैं जो आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी।
अगर आप करवा चौथ पर सिंपल और सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स की बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि यह बिंदी डिजाइन अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं।

ओवरसाइज्ड बिंदी
ट्रेडिशनल लुक के साथ कई महिलाएं बड़ी बिंदी लगाती हैं। लेकिन आप अपने आउटफिट्स और फेस के हिसाब से ही इस बिंदी का चुनाव करें। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं बड़ी बिंदी लगाकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब हैं जो बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं।

कुमकुम मराठी बिंदी
अगर आप चाहे तो अपनी साड़ी के अनुसार मराठी डिजाइन बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि मराठी डिजाइन बिंदी आप कुमकुम या फिर सिंदूर से भी माथे पर लगा सकती हैं। करवाचौथ पर इस डिजाइन से आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

छोटी बिंदी
अगर आपका फेस हार्ट शेप में है तो आप पर छोटी बिंदी सूट करेगी। लेकिन गोल बिंदी के बजाय अलग डिजाइन में छोटी बिंदी कैरी करना चाहती हैं तो अपने कॉस्ट्यूम के अनुसार इसका चुनाव करें।

स्टोन बिंदी
स्टोन वाली बिंदी सिल्वर और ग्लोडन दो रंगों में आती है। इसे मैरिड के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी इस्तेमाल करती हैं। इसमें आपको कई अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसे खरीदने से पहले यह चेक कर लें कि आपके चेहरे पर किस साइज की स्टोन बिंदी अच्छी लगेगी।

डिजाइनर बिंदी
इसके अलावा चाहे तो आप साड़ी, घाघरा और अनारकली के साथ मैचिंग करके डिजाइनर बिंदी लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications