Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Lakme Fashion Week: ससटेनेबल फैशन को प्रोमोट करती 5 वुमन डिजाइनर्स
आज है लैक्मे फैशन वीक का दूसरा दिन। अभी तक फैशन स्टेज पर बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नजर पड़ी ससटेनेबिल्टी पर। इसे अपनी कलेक्शन में शामिल करने वाले फैशन डिजानर्स को आप नेचर लवर कह सकते हैं। इनकी कलेक्शन में नेचर का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, जीरो वेस्टेज, रियूज, रीपर्पस और रीसाइकिल है कलेक्शन का अहम अट्रैक्शन। बात करते हैं 5 वुमन फैशन डिजाइनर्स की, जिन्होंने ससटेनेबल कलेक्शन को प्रोमोट किया है।

1 फैशन डिजाइनर लीशा अग्रवाल
फैशन डिजाइनर लीशा अग्रवाल के कलेक्शन का नाम है अदाह। अदाह की खासियत है कि यह जीरो वेस्ट हैंडलूम फैशन ब्रांड है। इसमें हर तरह के फैब्रिक वेस्ट को रीपर्पस, रीसाइकिल किया गया है। इससे कई तरह की एक्ससेरीज को बनाया गया है, जैसे- वॉलेट्स, डायरीज, हेड बैंड्स आदि। अदाह लेबल के टैग्स में भी यह कॉन्सेप्ट जोड़ा गया है। इसके लिए टेट्रा पैक्स का प्रयोग किया गया है। इनका यूएसपी है नो प्लास्टिक। यानी फैब्रिक और पैकेजिंग में प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग नहीं किया गया है।
2 फैशन डिजाइनर महिमा गुजराल वाधवा
फैशन डिजाइनर महिमा गुजराल वाधवा के कलेक्शन का नाम है सुई। नई दिल्ली में सुई स्थित है। महिमा ने सुई लेबल के हर आउटफिट के प्रयोग में कच्चा मटीरियल में ऑर्गेनिक कॉटन और एंटी बैक्टिरियल फैब्रिक का ही प्रयोग किया है। फैशन डिजाइनर महिमा की यूएसपी है हर्बल डाई, जिनका प्रयोग आउटफिट को रंगने के लिए किया जाता है। इतना नहीं, यह ब्रांड बचे हुए कपड़े का भी बखूबी इस्तेमाल पैकेजिंग में करता है।
3 फैशन डिजाइनर कृति तुला
फैशन डिजाइनर कृति तुला फैशन इंडस्ट्री बिल्कुल हटकर काम करती हैं। इनके ईको फैशन हाउस का नाम है डूडलऐज। यह नई दिल्ली में स्थित है। यह ईको फ्रेंडली फैशन हाउस आउटफिट और एक्ससेरीज बनाता है, जिनके लिए फैब्रिक गारमेंट फैक्ट्री से आता है। यानी जो गारमेंट फैक्ट्री का फैब्रिक वेस्ट होगा, उससे यह फैशन हाउस आउटफिट व एक्ससेरीज बनाता है। एक्ससेरीज में शामिल हैं- नोटबुक, लैपटॉप बैग, वॉलेट आदि। इतना ही नहीं, यह ब्रांड पैकेजिंग में भी पेपर का प्रयोग नहीं करता।
4 फैशन डिजाइनर शीना उप्पल
फैशन डिजाइनर शीना उप्पल का लेबल रीनेज पूरी तरह से नेचर फ्रेंडली है। शीना उप्पल और उनका लेबल दिल्ली स्थित है। यह बचे हुए कपड़े से बैग्स, मास्क और पाउच बनाती है। डिलवरी बॉक्स भी नेचर फ्रेंडली होते हैं। यानी 100% फीसदी कॉटन। इनमें बॉक्स को रीसाइकल्ड क्राफ्ट पेपर से बनाया जाता है और उन पर लगा रिबन 100 फीसदी कॉटन का होता है। बता दें कि कोरियर की पैकेजिंग भी प्लांट स्टार्च से किया जाता है, जो पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होता है।
5 फैशन डिजाइनर नेहा काबरा
फैशन डिजाइनर नेहा काबरा के लेबल का नाम है माटी। यह उदयपुर का ब्रांड है। नेहा काबरा का यह लेबल उदयपुर के लोकल आर्टिसंस के साथ काम करता है। जिसका मकसद है प्रकृति की देखभाल और लोकल आर्टिसंस को रोजगार देना। इनके आउटफिट की खासियत है यह पानी का कम से कम इस्तेमाल किया जाता है। और तो और फैब्रिक को नेचुरल डायज जैसे- हल्दी, इंडिगो प्लांट, फूलों से रंगा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
