Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने रचाई शादी, पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में नजर आई दुल्हिनयां
Sonnalli Seygall Wedding Look : 'प्यार का पंचनामा फेम' एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज 7 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड होटेलियर आशीष सजनानी संग शादी के बंधन में बंधी।
एक्ट्रेस की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कपल बेहद की सुंदर लग रहा है। वैसे आपको बता दें कि सोनाली की शादी लुक कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक से थोड़ा-बहुत मिलता जुलता था।

सोनाली सहगल ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो पिंक कलर की साड़ी में नजर आई। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए इस पेस्टल पिंक साड़ी में सोनाली बेहद खूबसूरत दिखी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़िया, मांग टीका, कलीरे और झुमके से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं उनके पति आशीष व्हाइट कलर की शेरवानी और पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी कैरी कर रखी है।
सोनाली ने पहना डिफरेंट स्टाइल का चूड़ा
वहीं सोनाली ने फैंस को अपने कलीरों की भी झलक दिखाई। सोनाली ने अपने पूरे ब्राइडल लुक में लाल रंग की जगह अपनी साड़ी के लुक को कम्प्लीट करते हुए पिंक कलर को चुना। वहीं उन्होंने लुक को पिंक चूड़ा और सिल्वर कलीरे के साथ पूरा किया। अब सोनाली ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा, 'सब्र और शुक्र।
कौन है आशीष सजनानी?
वहीं सोनाली सहगल के पति की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आशीष एल सजनानी एक एंटरप्रेन्योर और होटेलियर हैं. इसी के साथ वह बॉम्बे फूड ट्रक के फाउंडर भी हैं। आशीष बॉलीवुड से दूर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। आपको बता दें सोनाली और आशीष पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
इन सेलेब्स ने की शिरकत
सोनाली की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें सोनाली की शादी में कार्तिक आर्यन, लव रंजन, सनी सिंह, मंदिरा बेदी, शमा सिकंदर, साहिल सलाथिया, रिधिमा पंडित, चाहत खन्ना सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।



Click it and Unblock the Notifications
