Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बंगाली दुल्हन के लिये जरूरी श्रृंगार की ये 5 सामग्रियां
शादियों का मौसम चल रहा है और हर दिन आपके दोस्तों में किसी न किसी की शादी हो रही होगी। बोल्डस्काई के शादी के फैशन सीरिज में हमने अब तक महाराष्ट्रियन और दक्षिण भारतीय शादियों में दुल्हनों के साज-श्रृंगार के लिए आवश्यक सामग्रियों के बारे में बात की है।
आज हम आपको बंगाली दुल्हनों के लिए आवश्यक श्रृ्ंगार सामग्री के बारे में बताएंगे। आमतौर पर बंगाली दुल्हनें सबसे सौम्य और आकर्षक दिखती हैं। वे ज्यादा सजती-संवरती नहीं है। बंगाली लड़कियों की आंखें सबसे सुंदर होती है और शादी के दिन भी उनकी आंखों का मेकअप ही सबसे ज्यादा किया जाता है। आप अगर किसी बंगाली दुल्हन को देखें तो उसमें दिल्ली और दक्षिण भारतीय दुल्हन का कॉम्बो नज़र आएगा।
मराठी दुल्हन के श्रृंगार के लिए जरुरी हैं ये 8 चीजें
बंगाली दुल्हनों के माथे पर बिंदी की जगह चंदन का लेप लगाया जाता है जो कि सबसे जरूरी होता है। बंगाली दुल्हन के फीचर्स उसके गेटअप में बहुत अलग दिखते हैं। हालांकि, उनमें सिल्क की साड़ी न पहनकर बनारसी साड़ी पहनी जाती है, वो भी लाल रंग की।
हिंदु बंगाली लड़कियां, शादी के लिए विशेष रूप से लाल रंग की बनारसी साड़ी मंगवाती हैं या ससुराल से आती है। लेकिन इन दिनों बदलते ट्रेंड में पिंक और औरेंज साड़ी काफी चलन में है। आइए जानते हैं कि बंगाली दुल्हनों के श्रृंगार के लिए अन्य किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है।

1. गोल्ड नथ:
यह एक प्रकार की नथ होती है जो सोने से बनी होती है। इन दिनों बंगाली दुल्हनें, नोज़ रिंग भी काफी पसंद करती है। लेकिन पारम्परिक रूप से नॉथ यानि नथ ही पहनी जाती है।

2. टिकली:
टिकली, दुल्हन के द्वारा शादी के समय पहनी जाने वाली चीज होती है। इसे सिर पर बीचोंबीच रखा जाता है। इसके नीचे ही बिंदी लगाई जाती है। कई राज्यों में इसे मांग टीका कहते हैं।

3. मुकुट:
अगर बंगाली दुल्हन ने टियारा नहीं लगाया तो उसका श्रृंगार अधूरा ही रहता है। इसे माथे पर सफेद रंग से बनाया जाता है।

4. नीर डोल:
नीर डोल, भारी-भारी कानों के आभूषण होते हैं। इसे शादी के दिन पहनना आवश्यक होता है।

5. चंदन का मेकअप:
बंगाली दुल्हन को चंदन का मेकअप करना अनिवार्य होता है। यह सफेद रंग का होता है। इसे विशेष रूप से माथे पर बनाया जाता है जिसके बाद दुल्हन एकदम से निखर जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
