Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी बॉडी के अनुसार अपने लिए चुनें परफैक्ट ब्लॉऊज़
भारतीय महिलाएं चाहे कितनी भी मॉडर्न हो जाएं लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत तो वो साड़ी में ही दिखती हैं।
भारतीय महिलाएं चाहे कितनी भी मॉडर्न हो जाएं लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत तो वो साड़ी में ही दिखती हैं। साड़ी में लड़कियों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
साड़ी पांरपरिक होने के साथ-साथ ग्लैमरस और स्टाइलिश भी होती है, शायद यह वजह है कि साड़ी का फैशन कभी आउट नहीं होता है। आपको पता ही होगा साड़ी तभी स्टाइलिश लगती है जब उसके साथ फैशनेबल ब्लाउज़ भी हो।
महिलाओं के साड़ी लुक में चार चांद लगाने के लिए ब्लाउज़ के कई डिज़ाइंस की भरमार है। साड़ी के मैचिंग का ब्लाउज़ तो आप चुनती ही हैं लेकिन साथ ही आपको अपनी बॉडी की शेप को भी ध्यान में रखकर अपने लिए ब्लाउज़ का चुनाव करना चाहिए।
ब्लाउज़ सिर्फ आपकी साड़ी ही नहीं आपकी पर्सनैलिटी को भी मैच करना चाहिए। अगर आपको अपनी बॉडी शेप के अनुसार ब्लाउज़ चुनने में दिक्कत हो रही है तो इस काम को आसान करने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

इन टिप्स के ज़रिए आप आसानी से जान पाएंगीं कि आपकी बॉडी शेप पर किस तरह का ब्लाउज़ सूट करेगा।

जब भरा हो बदन
पतली और मोटी लड़कियों के बीच में रहने वाली इन लड़कियों का बदन भरा हुआ होता है यानि की ये न तो बहुत ज्यादा पतली होती हैं और न ही इन्हें मोटी लड़कियों की श्रेणी में रखा जाता है। आपको अपने लिए सही ब्लाउज़ चुनने के लिए बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। आपको ज्यादा भारी कढ़ाई किया हुआ या ब्रेस्ट की तरफ ज्यादा वर्क किया हुआ ब्लाउज़ नहीं पहनना चाहिए। ऐस ब्लाउज़ की वजह से आपका वजन और बढ़ जाएगा और आप मोटी भी दिख सकती हैं।
इसलिए आपको प्लेन और सिंपल ब्लाउज़ पहनने चाहिए। हल्के कपड़े जैसे जॉर्जेट, क्रेप और साटिन के ब्लाउज़ आप पर बहुत सूट करेंगें। बड़े प्रिंट्स की जगह मोनोक्रोम वाले ब्लाउज़ पहनें। बड़े गले वाले ब्लाउज़ की जगह आप पीछे से डीप नेक वाले ब्लाउज़ पहन सकती हैं।

छोटे बस्ट वाला फिगर
वैसे तो आपकी फिगर पर कई तरह के स्टाइलिश ब्लाउज़ सूट करेंगें लेकिन आपको इल्यूज़न ऑफ फुल्लर बस्ट डिजाइन वाला ब्लाउज़ सबसे ज्यादा सूट करेगा। ब्रेस्ट की साइड हैवी वर्क वाला ब्लाउज़ चुनें एवं आपको अपने ब्लाउज़ में हैवी पैड लगवाने चाहिए। जैसे कि आपकी गर्दन भी पतली होती है इसलिए आप उसे हाल्ट्र नेक, हाई नेक या कॉलर नेक से कवर कर सकती हैं।
आपको भारी फैब्रिक जैसे वैल्वेट, टस्सर सिल्क और ब्रोकेड के ब्लाउज़ पहनने चाहिए। आपकी बॉडी पर किसी भी रंग या डिज़ाइन का ब्लाउज़ खूब जचेगा।

स्लिम एथलेटिक फिगर
ऐसी फिगर वाली लड़कियों की परफैक्ट बॉडी होती है। इन्हें अपने लिए ब्लाउज़ चुनते समय ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आपकी बॉडी किसी भी स्टाइल और डिज़ाइन के ब्लाउज़ में परफैक्ट लगेगी। आप नूडल स्ट्रैप्स, कोरसेट स्टाइल, हाल्टर नेक से लेकर लॉन्ग स्लीव्स वाले ब्लाउज़ पहन सकती हैं।
आपको अपने लिए सही ब्लाउज़ चुनने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, आप बस अपनी बुटीक जाइए और जैसा स्टाइल आप चाहती हैं वैसा ब्लाउज़ अपने लिए बनवा लें।

चौड़े कंधे वाली फिगर
अकसर महिलाओं को अहसास ही नहीं होता कि उनके कंधे ब्रॉड हैं और इस वजह से वो अपने लिए गलत कपड़े चुन लेती हैं। अगर आपकी बॉडी भी ऐसी ही है तो अपको अपनी फिट बाहों और बैक को दिखाने के लिए कुछ अलग स्टाइल अपनाना चाहिए। आप ब्रॉडर नेकलाइंस के साथ शॉर्ट स्लीव्स पहन सकती हैं। अपने ब्रॉड कंधों को और चौड़ा न दिखाने के लिए आपको पतली स्ट्रैप और पैडेड ब्लाउज़ नहीं पहनने चाहिए।

कामुक फिगर
आप अपनी फुलर बॉडी को कॉम्पलिमेंट करने के लिए फुल स्लीव या क्वार्टर स्लीव्स का ब्लाउज़ पहन सकती हैं। बाहें और कंधों को कवर कर आप अपनी कमर को ओपन छोड़ सकती हैं। इससे आप स्टाइलिश के साथ-साथ फिट भी लगेंगीं।
हालांकि आपको पफ्ड स्लीव्स, नूडल स्ट्रैप्स , हाल्टर नैक वगैरह से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि ये आपकी बाहों और कंधो की भरावट को दिखा सकते हैं। आपको हल्के फैब्रिक पर छोटे प्रिंट और हल्की एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज़ चुनने चाहिए।
अगली बार जब भी आप अपने स्टाइलिश ब्लाउज़ के लिए बुटीक जाएं तो इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखें। साड़ी के साथ-साथ अपने ब्लाउज़ का भी ध्यान रखना परफैक्ट च्वॉइस है।



Click it and Unblock the Notifications
