Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
सिर की जुओं के खात्मे के लिए अपनाएं किचन में मौजूद ये चीज़ें
किसी भी उम्र, मौसम या वक्त पर जुओं की समस्या हो सकती है। ये कोई नहीं बता सकता कि आपको कब और किस वजह से सिर में जुएं हो जाएंगीं। आपको या आपके बच्चे या फिर आपके घर के किसी सदस्य को जुओं की परेशानी हो सक
जुओं को खत्म करने का पुराना तरीका है कि हाथों से ढूंढ कर एक-एक जुआं को निकाला जाए। लेकिन ये तरीका काफी धीमा और समय लेने वाला है। अगर आप जुओं का खात्मा करने वाली दवाओं को उपायों से थक चुकी हैं तो ज़रा एक नज़र अपनी किचन पर भी मारिए।
आपकी किचन में ही ऐसी बहुत सारी चीज़ें मौजूद हैं जो जुओं का खात्मा करने में काम आ सकती हैं। आपको बस इतना पता होना चाहिए कि किचन में मौजूद किस चीज़ का कैसा प्रयोग करना है ताकि आपके बालों में फिर कभी जुएं ना पड़ पाएं।
अगर आप घर के ही नुस्खों से जुओं का खात्मा करना चाहती हैं तो इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। किचन में मौजूद इन चीज़ों की दुर्गंध इतनी तेज होती है कि इनसे जुएं मर जाती हैं।

ध्यान रखें -: इन चीज़ों के इस्तेमाल से पहले आप ये जान लें कि ये तभी कारगर हैं तब आप नियमित रूप से इनका प्रयोग करें। एक बार प्रयोग करने से कोई फायदा नहीं होगा। इन चीज़ों को बालों में लगाने के बाद आपको कंघी से सिर साफ भी करना पड़ेगा ताकि सारी जुएं बाहर निकल आएं।
ऐसी कंघी का प्रयोग करें जिसके छोटे दांत हों और जो स्कैल्प की जड़ तक पहुंचकर जुएं निकालने में सक्षम हो। किचन में मौजूद इन चीज़ों से जुओं का ईलाज करना काफी चुनौतीपूर्ण के साथ-साथ अधिक समय लेने वाल भी होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह किचन की छोटी-छोटी चीज़ें सिर की जुओं को खत्म कर सकती हैं।

लहसुन
तरीका :
- लहसुन की दस कलियां लें और उन्हें छील लें।
- अब लहसुन की इन कलियों को लेकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
- एक कटोरी में लहसुन का पेस्ट डालें और उसमें दो चम्मच नीबू का रस मिलाएं।
- लहसुन और नीबू के रस से बने इस पेस्ट को अपने पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं। जहां ज्यादा खुजली होती है वहां पर जरूर लगाएं।
- 30 मिनट तक लहसुन और नीबू के रस के इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें। अपने सिर को शॉवर कैप से ढक लें।
- बाल धोते समय अच्छी तरह से कंघी करें।

नमक
तरीका :
- आप सीधे तौर पर बालों में नमक नहीं लगा सकते हैं इसलिए आपको इसमें थोड़ा-सा विनेगर मिलाना पड़ेगा।
- एक चौथाई कप नमक में एक छोटा कप विनेगर डालें।
- आप सफेद विनेगर या एप्पल सिडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- नमक में विनेगर डालने के बाद इसे किसी स्प्रे बॉटल में डाल लें।
- अब बालों की जड़ों में इसे स्प्रे के ज़रिए लगाएं।
- 120 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। अपने सिर को शॉवर कैप से ढक लें।
- बाल धोते समय अच्छी तरह से कंघी करें।

टी ट्री एसेंशियल ऑयल
तरीका :
- टी ट्री ऑयल के साथ आपको शैंपू (हर्बल या नैचुरल शैंपू) मिलाना होगा। साथ ही इसमें नारियल या ऑलिव ऑयल भी डालें।
- अब 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और फिर गरम पानी से सिर धो लें।
- जुएं निकालने के लिए गीले बालों में ही कंघी करें।
- इसके अलावा आप पूरी रात भी टी ट्री ऑयल लगाकर सो सकती हैं। सुबह उठने पर सिर धो लें और कंघी कर लें।

मेयॉनीज़
तरीका :
- बाल धोने से एक दिन पहले ताजा मेयॉनीज़ लेकर उसके अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- जड़ों से लेकर नीचे तक अच्छी तरह से मेयॉनीज़ अपने बालों में लगाएं।
- सिर को हेयर कैप से ढक लें और पूरी रात तक मेयॉनीज़ को बालों में ही लगा रहने दें।
- अगले दिन सुबह आपके बाल थोड़े चिपचिपे लगेंगें इसलिए बिना देर किए इन्हें अच्छी तरह से वॉश कर लें।
- बाल धोने के बाद अच्छी तरह से कंघी करें।

तेल – वेजिटेबल ऑयल, कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल
तरीका :
- बालों से जुओं को खत्म करने के लिए इन सभी तेलों का एकसाथ इस्तेमाल ना करें।
- वेजिटेबल ऑयल, कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल और बादाम के तेल में से किसी एक तेल को ही चुनें।
- इन चारों तेलों को लगाने का तरीका एक ही है।
- अगर बालों में इन तेलों को सीधे तौर पर लगाना चाहते हैं तो इन्हें हल्का-सा गर्म कर लें।
- अब सिर की मालिश करें।
- पूरी रात तेल को बालों में लगा रहने दें।
- सुबह होने पर बाल धोने के बाद अच्छी तरह से कंघी करें।

सिरका
तरीका :
बालों से जुएं खत्म करने के लिए आप सफेद सिरका या एप्पल सिडर विनेगर में से किसी भी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- समान मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं।
- अब एक कॉटन बॉल की मदद से सिरके और पानी के इस घोल को बालों में लगाएं।
- बालों और सिर की जड़ों में इस घोल को अच्छी तरह से लगाएं।
- 30 मिनट के लिए सिर पर तौलिया बांध लें।
- इसके बाद कंघी से सारी जुएं निकाल लें और किसी सौम्य शैंपू से बाल धा लें।

प्याज
तरीका :
- प्याज में सल्फर होता है जो जुओं को खत्म करने में मदद करता है।
- ताजा प्याज लें और उसका पेस्ट बनाने के लिए उन्हें मिक्सर में पीस लें।
- अब प्याज के पेस्ट को अच्छी तरह से निचोड़कर उसका रस निकाल लें।
- इस रस को पूरे सिर और बालों में लगाएं।
- दो घंटे तक इस रस को बालों में लगा रहने दें। इस दौरान आप अपने बालों को कैप या तौलिए से ढ़क सकते हैं।
- बाल धोने के बाद अच्छी तरह से कंघी करें।

मेथीदाना
तरीका :
- जुओं के खात्मे के लिए मेथीदाना सबसे बढिया प्राकृतिक उपाय है।
- पूरी रात के लिए मेथीदाने को पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन भीगे हुए मेथीदाने को मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
- अब मेथीदाने के इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
- 30 मिनट के लिए मेथीदाना पेस्ट को बालों में लगाकर रखना है।
- शैंपू से बाल धोकर कंघी से सारी जुएं निकाल लें।

बेकिंग सोड़ा
तरीका :
- सिर की जुओं को खत्म करने के लिए आप बेकिंग सोड़ा के साथ कंडीश्नर मिलाकर लगा सकते हैं।
- तीन चम्मच कंडीश्नर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बेकिंग सोड़ा और कंडीश्नर की मात्रा 1:3 रखनी है।
- अब बालों में कंडीश्नर और बेकिंग सोड़ा मिक्स कर लगाएं।
- फौरन पेपर टॉवल की मदद से बालों से इस बेकिंग सोड़ा मिश्रण को हटा दें।
- इस पेपर टॉवल में ही सारी जुएं और अंडे फंसकर निकल आएंगें।
- अब बालों को शैंपू से वॉश कर लें।

संतरे का रस
तरीका :
- दो बड़े संतरे लें और उनका जूस निकाल लें।
- सबसे पहले अपने बाल धो लें।
- गीले बालों में संतरे का रस लगाएं।
- 20-30 मिनट तक संतरे के रस को बालों में ही लगा रहने दें।
- अब कंघी के द्वारा सारी जुएं बालों से बाहर निकाल लें।
- हल्के गर्म पानी से बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
