Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुद को रखती हैं फिट, जानें उनके सीक्रेट
मैं तंग आ गई थी जाने-अनजाने लोगों से मोटी-मोटी सुनकर। बचपन से ही मेरी पहचान मोटी लड़की की थी। बुरा लगता था मुझे जब आसपास वाले गोलू-मोलू कहते। सिर्फ यही बुरा नहीं लगता, वार्डरोब मेरे लिए बोरिंग था।
जब मैं कॉलेज में थी तो मैं सिर्फ डल, बोरिंग, बिना कट वाले कपड़े पहनती थी। कोई भी मेरे कपड़ों को देखकर कह सकता था कि फैब्रिक को साइड से सिल दिया और मेरे कपड़े बन गए। यार, पहनने को काई ऑप्शन नहीं थे। नाइटी जैसी लूज टी शर्ट और पायजामा जैसी बैगी जींस।

शुरू-शुरू में बुरा लगता था, लेकिन मोटी सुनने की आदत पड़ गई थी। पंजाबी हूं खाने-पीने में परहेज तो कर नहीं सकती। खैर, घरवाले प्रेशर देते कि पतली हो जाओ। कौन करेगा टुन-टुन से शादी। कोशिश की मैंने, पर खाना-पीना मेरा शौक है और एक्सरसाइज सुपर बोरिंग।
जॉब तक सब सही चला, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री ने पतले होने का जुनून मेरे मन में भर दिया। और आज मैं आपके सामने हूं। आसान नहीं हैं 28 किलो घटाना। अब मेरी वेस्ट का साइज है 30। पहले था 38। ऐसा कहना है बॉलीवुड की बबली परिणीति चोपड़ा का।
एक ब्रांड एंडोर्समेंट के सिलसिले में परी नई दिल्ली में थी। यहां उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट के बाद सिर्फ अपनी न्यू लुक्स की बातें की। जानतें हैं हमारी परी की न्यू लुक्स के स्लिमिंग राज।
मेरा टोंड अवतार
बचपन से मैं अदरक जैसी रही हूं। खाती हूं और कहीं से भी फैट की ग्रोथ शुरू। बाहर लोग मोटी कहें, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद टायर जैसी बॉडी को हरी मिर्ची जैसा बनाना पड़ा। पहली फिल्म इश्कबाज में लोगों ने मेरी एक्टिंग को वाह-वाह कहा, लेकिन फिगर पर नेगेटिव कमेंटस दिए। उस वक्त मैं भी समझ गई कि लाइमलाइट में रहना है तो आउटर लुक्स पर फोकस करना होगा। मुझे शुरू से ही जिम, एक्सरसाइज व वेट ट्रेनिंग से नफरत रही है, पर अब सब कर रही हूं। 30 साइज की होने के बाद भी।
मेरा स्पेशल एक्सरसाइज शेड्यूल
पतली तो हो गई हूं, लेकिन इसे मेंटेन भी करना मेरे लिए चैलेंज है। पूरा एक साल लगा मुझे 38 से 30 आने में। पतले होने के लिए मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है। वेट लॉस के लिए भी वही किया जो आज वेट मेंटेन करने के लिए करती हूं। दिन की शुरुआत मैं दस मिनट जॉगिंग से करती हूं। इसके बाद अवेलेबल टाइम के अनुसार मेडिटेशन, 1 घंटे योगा करती हूं, फैट लॉस के लिए भागने वाले स्पोर्ट खेलती हूं, जैसे खो-खो, शॉर्ट पुट, स्विमिंग, जिम में ट्रेडमिल में दौड़ती हूं, इंटेंस स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कॉडियो करती हूं और समय मिले तो जी भर के डांस करती हूं। एक बात और जिम में मैंने अपने लिए पर्सनल ट्रेनर अप्वाइंट किया था। मेरा ट्रेनर स्ट्रेंथ से लेकर वेट ट्रेनिंग में खास ध्यान देता है। जुम्बा डांस और ऐरोबिक भी करती हूं।
छोटी होती प्लेट
मेरा फर्स्ट लव है पिज्जा और बर्गर। पिज्जा और बर्गर मुझे यम्मी लगते हैं, पर दोनों को मुझे छोड़ना पड़ा। पिछले एक साल से आज तक डायट वाली प्लेट खाती हूं। सुबह के नाश्ते में एक गिलास दूध, बटर लगे ब्राउन ब्रेड के 2 स्लाइस, 2 एग वाइट और जूस लेती हूं, लंच में एक कटोरी दाल, दो रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और एक कटोरी हरी पत्तेदार मौसमी सब्जी और डिनर में लंच जैसा ही होता है। बस रात में कार्बोहाइड्रेट नहीं लेती हूं। रात में एक गिलास बिना चीनी वाला टोंड या चॉकलेट शेक लेती हूं।
स्पेशल परी टिप
मैं वेजिटेरियन हूं। प्रोटीन ज्यादा लेती हूं। कार्बोहाइड्रेट सिर्फ दिन के समय लेती हूं। खाने में तेल कम से कम लेती हूं। फैट के लिए ड्राई फ्रूट्स खाती हूं। फैट को नजरअंदाज करना गलत है। फैट नहीं खाएंगे, तो स्किन रूखी-सूखी हो जाती है। यह फैट लॉस टिप मेरे पर तो फिट बैठती है, आप भी अपने वेट लॉस रिजीम में इन्हें अपनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
