Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Chia Vs Sabja Seeds: आपको भी एक लगते हैं चिया सीड्स और सब्जा? एक्सपर्ट से जानें अंतर और फायदे
Chia Vs Sabja Seeds: खाने योग्य बीजों में जबरदस्त पोषण और औषधीय गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव और इलाज में मदद करते हैं। भारत में सब्जा सीड्स लोकप्रिय हैं, जबकि चिया सीड्स ने हाल के वर्षों में अपनी खास पहचान बनाई है। दोनों ही बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में भी ये बीज असरदार माने जाते हैं।
हालांकि, अक्सर लोग चिया और सब्जा सीड्स के बीच अंतर नहीं समझ पाते, जिससे इनके सही इस्तेमाल को लेकर उलझन होती है। डायटिशियन श्वेता जे पांचाल के अनुसार, इन दोनों बीजों के फायदे जानकर हम अपने शरीर की ज़रूरतों के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

चिया सीड्स और सब्जा बीज में क्या अंतर है?
उत्पत्ति: सब्जा बीज भारत में पाई जाने वाली मीठी तुलसी के पौधे से मिलते हैं, वहीं चिया बीज मैक्सिको के Salvia hispanica पौधे से प्राप्त होते हैं।
रूप और बनावट: सब्जा बीज छोटे, काले और कुरकुरे होते हैं जबकि चिया बीज छोटे, अंडाकार और चिकने होते हैं।
पानी में बदलाव: सब्जा बीज पानी में डालने पर जल्दी फूल जाते हैं, लेकिन जेल जैसी बनावट नहीं बनाते। वहीं चिया बीज पानी सोखकर गाढ़ी जेल जैसी परत बना लेते हैं।
उपयोग: सब्जा बीज पारंपरिक रूप से फालूदा और शरबत में इस्तेमाल होते हैं जबकि चिया बीज का उपयोग स्मूदी, पुडिंग और ओट्स में किया जाता है।
सब्जा बीज के फायदे
फाइबर का अच्छा स्रोत - ये पाचन सुधारते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
कम कैलोरी - कम कैलोरी और ज्यादा तृप्ति देने की वजह से वजन घटाने में सहायक होते हैं।
पोषण से भरपूर - आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
ठंडक प्रभाव - शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मियों में हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल - कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है।
चिया बीज के फायदे
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर - दिल की सेहत और सूजन कम करने में कारगर।
उच्च प्रोटीन स्रोत - मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर - शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है।
मिनरल्स का भंडार - कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज का अच्छा स्रोत।
फाइबर से भरपूर - पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है।
न्यूट्रिशन वैल्यू में अंतर
50 ग्राम सब्जा बीज में लगभग 42 कैलोरी, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 10 ग्राम फैट और 11 ग्राम प्रोटीन होता है।
50 ग्राम चिया बीज में लगभग 138 कैलोरी, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.8 ग्राम फाइबर, 8.7 ग्राम फैट और 5 एमजी सोडियम पाया जाता है।
निष्कर्ष: चिया और सब्जा दोनों ही बीज हेल्दी हैं, लेकिन अपनी डाइट और शरीर की ज़रूरतों के अनुसार ही इन्हें चुनें और उपयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
