Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Diwali Health Tips: दिवाली में रखना है खुद का ख्याल, इन योगासन से करें बॉडी को डिटॉक्स

दिवाली आने से पहले सभी लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। घर का एक-एक कोना अच्छे से चमकाते हैं। अपने आस-पास की चीजों को साफ करने में लग जाते हैं। लेकिन बाहर दिखने वाली गंदगी तो आप साफ कर लेते हैं। मगर अपनं शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करना भूल जाते हैं। सिर्फ पानी से नहाने से आप अपने शरीर के बाहरी हिस्से को साफ करते हैं। लेकिन शरीर के अंदर भरी गंदगी को साफ करने के लिए आपको कुछ अलग उपाय करने की जरूरत है।
दिवाली के समय मिठाइयां, तरह तरह के व्यंजन आपके सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में आप दिवाली से पहले अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। जो अपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा। न्यूट्रीशनिस्ट और सर्टिफाइड डायटीशियन नितिका तनवर ने बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कुछ योगासन बताएं है। जो आपकी बॉडी को बेहतर ढंग से काम करने में मदद कर सकता है, और आपके बॉडी को डिटॉक्स कर सकता है।

अधोमुख श्वानासन
ये आसन करने से आपका दिमाग काफी शांत रहता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

शीर्षासन
शीर्षासन में आपका दिल सिर के ऊपर रहता है। जिससे आपके संचार और लसीका तंत्र में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है। इसे करने से आपके फेफड़े से कार्बन डाइऑक्साइड से बाहर निकलने में मदद करता है।

शलभासन
शलभासन योग आपकी पीठ को मजबूत करता है। आपके बॉडी के पॉश्चर में सुधार करने के साथ दिल को खुलने में मदद करता है।

गरुड़ासन
गरुड़ासन एक ऐसा आसन है जिसे खड़े होकर किया जाता है। इस आसन से आपकी बॉडी को बहुत से फायदे होते हैं। ये आसन आपके जांघों, हिप्स, बैक और कंधों को स्ट्रेच करता है। इस आसन से स्ट्रेस से भी रिलीव मिलेगा। इतना ही नहीं ये आपके ध्यान को केंद्रित करने और बॉडी का बेलेंस बनाने में मदद करता है। पैरों और कॉफ के मसल्स को मजबूती मिलती है। ये आफके कमर, टांगों और हिप्स को ज्यादा लचीला बनाता है। इस योग से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकालता है।

अर्धमत्स्येन्द्रासन
इस योगासन में शरीर को आधा मोड़ना या घुमाना होता है। अर्धमत्स्येन्द्र आसन आपकीरीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद है। इस योग से आपके फेफड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचता है। शरीर के डिटॉक्सिंग के लिए ये आसन बहुत फायदेमंद है। इसे करने से शरीर की सारी गंदगी आंतों के साथ बाहर निकलने लगती है।

हलासन
हलासन आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है। यह आपके पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत मदद करता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ वजन घटाने में काफी मदद करता है। इस योगासन को करने से
लेकिन अगर आपको किसी तरह की बीमारी हैं, या माइग्रेन जैसी समस्या से जुझ रहे है तो कोई भी योगासन करने से पहले अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
