Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डायबिटीज़ है तो जरुर फॉलो करें ये 9 ब्रेकफास्ट टिप्स
अगर आप को डायबिटीज़ है तो आपको यह बात पता होनी चाहिये कि सुबह का नाश्ता करना आपके लिये कितना जरुरी है। अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो खाली पेट होने की वजह से खून में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाएगा और बाद में आपको बहुत तकलीफ होगी।
ब्रेकफास्ट हमेशा घर से ही कर के निकले और बाहर खाने की आदत तो बिल्कुल छोड़ ही दें। आज हम आपको कुछ ब्रेकफास्ट टिप्स बताएंगे जिसे हर मधुमेह रोगी को अपनानी चाहिये।

1. ब्रेकफास्ट करना कभी ना भूलें नहीं तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा और मधुमेह के लक्षण और भी गंभीर होंगे।
2. मधुमेह रोगियों को हमेशा घर का ही नाश्ता खाना चाहिये जिससे वह कम शक्कर और वसा वाला नाश्ता पका कर खा सकें।

3. नाश्ते में अगर साबुत अनाज वाली ब्रेड और सीरियल हो तो अच्छा है। इसके साथ फल भी होने जरुरी हैं।

4. इसके साथ ख्याल रखें कि नाश्ते में ताजे फल और सब्जियां हों, जिससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त हो मधुमेह के लक्षणों में कमी आए।

5. आप अपने ब्रेकफास्ट में अलसी के बीज या उसके पावडर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसको सिर्फ 1 ही चम्मच लें। इसमें ढेर सारा फाइबर ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।

6. आपको रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में ओटमील खाना ही चाहिये क्योंकि यह मधुमेह रोगियों के लिये सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है।

7. इन सब चीजों के साथ मधुमेह रोगियों को बिना वसा वाला दूध भी पीना चाहिये, जिससे उनके शरीर को कैल्शियम प्राप्त हो।

8. अगर आप नाश्ते में दही खाते हैं तो हमेशा वसा रहित दही ही चुनें। कभी भी फ्लेवर वाला दही ना खाएं क्योंकि इनमें वसा के साथ साथ शुगर भी होती है।

9. अपनी चाय या कॉफी में हमेशा दालचीनी पावडर मिक्स करें क्योंकि इससे मधुमेह प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
