Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पौष्टिकता से भरा ओटमील
रोजाना सुबह नाश्ते में ओटमील खाना स्वास्थ्य, खासकर दिल और मधुमेह के रोगियों के लिय बहुत ही लाभदायक है। अध्ययन से चलता है कि रोजाना ओटमील की तीन खुराक किसी भी व्यक्ति के रक्तचाप स्तर में काफी कटौती कर सकता है। ओटमील खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बड़ा आसान होता है। यह बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है जो कि बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये ओटमील बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है। आइये जानते हैं इस पौष्टिकता से भरे ओटमील के बारे में थोड़ा और भी।

स्वास्थ्य लाभ
1. ओटमील का सबसे अच्छा लाभ यह है कि इसे मिनटों में बनाया जा सकता है। जब भी आप ऑफिस के लिये लेट हो रहें तो तो इसे माइक्रोवेव में रख दें, और आप पाएंगे कि यह झटपट ही तैयार हो चुका होगा।
2. रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल यानी की एलडीएल को कम करता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल, हार्ट की बीमारियों को दावत देता है। इसलिये अपने सुबह के नाश्ते में ओटमील को जरुर शामिल कीजिये।
3. जिन लोंगो को मधुमेह की बीमारी है उन्हें भी ओटमील खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें घुलनशील वाले फाइबर होते हैं, जो कि स्टार्च को हजम करने में मददगार होते हैं। इस वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी दुरुस्त रहता है।
4. रोज ओटमील खाने से शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होती है। सलाह दी जाती है कि तनाव और ब्लड प्रेशर को दूर रखने में ओटमील का बड़ा ही योगदान होता है।
5. इसमें मौजूद फाइबर, फाइटोकैमिकल, मैगनीशियम कैंसर से भी प्रभावी तरीके से लड़ते हैं। यही गुण, शरीर से गंदगी को बाहर न निकलने देने वाले बाइल एसिड को सही करते हैं।
6. ओटमील, स्वास्थ के हिसाब से बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें मौजूद रेशा पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसको खाने से रोज सुबह आपका पेट साफ होगा और पाचन से संबधित कोई बीमारी भी नहीं होगी।
कुछ लोंगो को दलिया बिल्कुल भी नहीं पसंद होता, इसलिये आइये जानते हैं कि इसको किस तरह से टेस्टी बना सकते है-
- गरम पानी में मिलाने से अच्छा होगा कि आप इसे गरम दूध में मिलाएं। फाइबर डायजेस्ट होने में थोड़ा समय लेता है, जिससे आपका पेट कुछ समय के लिये भरा रहेगा। अगर आप डाइटिंग कर रहें हैं तो अच्छा होगा स्किम्मड मिल्क का चुनाव करें।
- ओटमील में मिठास के लिये चीनी मिलाने की बजाय शहद का चुनाव करें। शहद में एंटी ऑक्सीडेंट होने की वजह से शहद शरीर के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है।
- इसको और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिये अगर आप इसमें केले के स्लाइस, अंगूर सेब, स्ट्रॉबेरी आदि फल काट कर मिला देंगे तो भी अच्छा रहेगा।
- सूखे मेवे आपके ओटमील को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और खुबानी डालें और मजे लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
