Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
साबूत धनिया खाएं, ब्लड शुगर कंट्रोल करें
प्राचीन काल से ही हर छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज रसोईघर में रखें मसालों का इस्तेमाल कर, किया जाता था। हमारे किचन में मिलने वाले मसाले किसी औषधी से कम नहीं होता है। ऐसा ही एक मसाला है धानिए के बीज। धनिया भारतीय पकवानों का एक अहम हिस्सा है। धनिया को सिलैंट्रो या चीनी अजमोद भी कहा जाता है। धनिया एक छोटा सा पौधा होता है, यह पकवान का स्वाद ही बदल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया सिर्फ स्वाद देने के लिए नहीं है। धनिया के कई सेहतमंद फायदे भी हैं।
यह वजन कम करने यहां तक कि डायबिटीज (Diabetes) से लड़ने में भी मददगार है। धनिया में आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही साथ फॉलिक ऐसिड, मेग्नेशियम और कैल्शियम होता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है।

धनिए के बीज का पानी
धनिया डायबिटीज को निंयत्रित करने का काफी पुराने समय से प्रभावी पारंपरिक उपचारों में से एक रहा है। द ब्रितानी जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, यह पाया गया कि धनिए के बीज में कुछ यौगिक होते हैं जो ब्लड में आने पर एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन का उत्पादन करते हैं जिससे आपके ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज के लिए कैसे बनाएं धनिए का पानी
1. 10 ग्राम साबुत धनिया लें।
2. अब धनिए को 2 लीटर पानी में भिगो दें।
3. इसे रातभर के लिए ढककर रख दें।
4. सुबह इसका पानी निकाल लें और इस पानी को खाली पेट पीएं। आप पूर दिन भी इस पानी को भी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
