Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मधुमेह से जुड़ी इन गलतफहमियों पर विश्वास न करें, जाने क्या हैं सच्चाई?
मधुमेह आज एक आम बीमारी बन गई है। अगर आपको मधुमेह है,तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।ऐसे में आपको बहुत सी सलाह भी मिलती होंगी जैसे शुगर से बचें, बहुत ज्यादा आलू न खाएं, वजन कम करें ,चीनी की जगह शुगर फ्री का इस्तेमाल करें या ऐसी ही कई सलाहें हर मधुमेह रोगी को आमतौर पर सुनने को मिलती रहेगी। तो अब सोचने वाली बता यह होती है कि कौन सी सलाह मानी जाए और कौन सी नहीं!

लेकिन हम में से कई लोग है जो डायबिटीज की पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से कोई भी आधी-अधूरी बात पर यकीन कर लें। डायबिटीज को लेकर हमारे आसपास कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। आइए जानते है कि मधुमेह या डायबिटीज को लेकर मिथक और सच्चाई के बारे में।

मिथक 1: मधुमेह मरीज मीठा नहीं खा सकते हैं?
तथ्य: जो एक सलाह हर कोई देता है वह यह कि आपको चीनी नहीं खानी चाहिए! हालांकि सच्चाई यह है कि मधुमेह में ऐसा आहार खाना चाहिए जो संतुलित हो। इसमें नियंत्रित रूप से चीनी भी शामिल हो सकती है। मधुमेह में आप थोड़ी मात्रा में कृत्रिम शक्कर का भी सेवन कर सकते है।

मिथक 2: भोजन छोड़ने से रक्त शर्करा के स्तर व्यवस्थित रहता है?
तथ्य: नाश्ते जैसे महत्वपूर्ण भोजन को छोड़ने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है।

मिथक 3 : मोटापे की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है?
तथ्य: डायबिटीज का संबंध वजन से नहीं होता है। मधुमेह होने की पीछे एक वजह अनियमित जीवनशैली भी होती है। लेकिन जब अचानक से आपके कमर के आसपास वजन बढ़ने लगे तो ये एक प्रकार का संकेत होता हैं।

मिथक 4: मधुमेह से पीड़ित लोग रक्तदान नहीं कर सकते?
तथ्य: यदि आपका मधुमेह नियंत्रण में है, तो आप रक्तदान कर सकते हैं। जिन मरीजों का शुगर स्तर दवाओं से कंट्रोल रहता है, वे आराम से ब्लड डोनेट कर सकते हैं। मधुमेह के मरीज को ब्लड डोनेट करने से पहले एक बार ब्लड टेस्ट जरुर करवाना चाहिए।

मिथक 5 : मधुमेह में चाहे जितने फल खाएं:
तथ्य:फलों में भी प्राकृतिक शर्करा होती है,और साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं यह रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। भले ही फल कितने ही स्वास्थ्यकर क्यों न हों,तो जब आप फल खा रहे हों तब भी शुगर लेवल की जांच करें।फल में विटामिन और खनिज के साथ फाइबर सामग्री होती है, जिनमें से सभी को मधुमेह का कंट्रोल करने के लिए कहा जाता है। इसलिए मधुमेह रोगियों को जांच करने के बाद ही फल खाने चाहिए।

मिथक 5: शरीर में रक्त शर्करा का स्तर कम होते ही मधुमेह पीड़ित को महसूस होने लगता है?
तथ्य: मधुमेह से पीड़ित लोगों को समय-समय पर शरीर में मौजूद रक्त शर्करा के स्तर की जांच करती रहनी चाहिए हालांकि कुछ लोग शरीर में निम्न रक्त शर्करा के लक्षणों को आसानी से महसूस नहीं कर पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
