Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपको भी लग गई है मीठा खाने की लत, ऐसे काबू करे इस आदत को
कई लोग मीठा खाना के शौकीन होते है, उन्हें मीठा खाने का बस एक बहाना ही चाहिए होता है। लेकिन मीठे खाना की ये आदत कुछ लोगों में तलब या एक नशा बन जाता है। उन्हें हर समय खाने में सिर्फ मीठा ही चाहिए होता है। लेकिन अधिक चीनी के सेवन से मधुमेह, हृदय संबधी बीमारी के अलावा अधिक वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि नमक के सेवन से अधिक घातक चीनी का सेवन करना होता है।
हालांकि रातोंरात मीठा खाने की आदत को नहीं छोड़ा जा सकता है। इसे आदत या लत को काबू करने के लिए आपको धीरे-धीरे शुरुआत करनी होगी, लेकिन इन टिप्स को एकाग्रता से फॉलो करने से आप मीठे की क्रेविंग से छुटकारा पा सकते हैं।

बिना चीनी के पीएं चाय और कॉफी
मीठे की आदत पर काबू करने लिए छोटी-छोटी चीजों से शुरुआत करें। आप चाय और कॉफी में चीनी का इस्तेमाल करना बंद कर दें। बिना चीनी के चाय और कॉफी पीने की आदत डालें।

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का कहे 'ना'
अगर आप सच में मीठा खाने की आदत को नियंत्रण करना चाहते है तो सबसे पहले प्रोसेस्ड शुगर का सेवन करना बंद करें। और जिन खाद्य पदार्थों पर आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का इस्तेमाल होता है, उनसे दूरी बना लें। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स, सेहत के लिए कई मायनों में हानिकारक होते है।

हेल्दी स्नैक्स रखें साथ
अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आपको बार-बार भूख लगने पर आप कुछ न कुछ मीठा ही ढूंढतें होंगे। आपको सबसे पहले अपनी इस आदत को काबू करने की जरुरत है। छोटी-मोटी भूख के लिए हमेशा अपने पास कोई हेल्दी स्नैक्स का इंतजाम करके रखें। ताकि आप भूख लगने पर पेस्ट्री, डोनट्स और कुछ मीठा खाने की बजाय हेल्दी स्नैक्स पर ध्यान दें।

खूब पानी पीएं
कई बार आप अचानक से कुछ लोगों में मीठा खाने की क्रेविंग शुरु हो जाती है। अगर आपको कभी भी मीठा खाने की क्रेविंग हो तो सबसे पहले एक गिलास पानी का सेवन कर लें और कुछ मिनट के लिए इंतजार करें।

प्रोटीन आहार लें
बार-बार भूख लगने का मतलब होता कि आपके शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिले हैं। इसलिए जरुरी है कि आप अपनी भूख को नियंत्रित रखें और बार- बार कुछ खाने की बजाय अपनी डाइट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन खाएं। इससे आपको कम भूख लगेगी।

च्वुइंगम चबाएं
मीठे की लत से बाहर निकालने में च्वुइंगम भी मदद करता है, हालांकि च्वुइंगम में भी आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसकी मदद से आप शुरुआती दिनों में मीठा खाने की इच्छा पर नियंत्रण कर सकते है। एक रिसर्च के अनुसार च्वुइंगम चबाने से भूख कम लगती है। और इसे चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी होती है।

एक्सरसाइज करें
मीठे की तलब कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। इसके अलावा स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें। क्योंकि स्ट्रेस से मीठे की क्रेविंग ज्यादा होती है। और मीठे की क्रेविंग से बचने के लिए एक्सरसाइज की तरफ ध्यान दें। इससे आप स्ट्रेस फ्री भी महसूस करेंगे और हेल्थ कॉन्शियस भी बनेंगे। इस लाइफस्टाइल को फॉलो करने से आप मीठे से दूरी बनाने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
