Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
तोंद कम करने के लिए योग आसन

1. धनुर आसन
इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इस पोजीशन में आपके हाथ, पैर, कंधों और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा।
2. भुजंग आसन
इस आसन का नाम कोबरा सांप के आकार को देखते हुए रखा गया है। इसके लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें और अपने हाथ आगे की ओर रखें। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठायें और कंधों को पीछे की ओर धकेलें। इससे आपके सीने और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। इसी पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक रहें।
3. पश्चिमोत्थान आसन
इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इस आसन को करने क लिए पहले आप सीधे लेट जायें। फिर धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपर के हिस्से को उठायें और बैठ जायें। हाथों को ऊपर करें और आगे की ओर झुकते हुए अपने हाथों से पैरों को स्पर्श करें। 10 सेकेंड तक ऐसे ही रहें। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन को नियमित रूप से करने से काफी प्रभाव देख सकते हैं।
इन आसनों को बार-बार दोहराने से आप अपनी तोंद को कम कर सकते हैं। यह योग उन सभी पुरुषों व महिलाओं के लिए लाभकारी होता है जिनके पेट के साथ-साथ कमर भी चौड़ी हो रही हो।
यदि आप किसी बीमारी या चोट से ग्रसित हैं तो किसी फिटनेस विशेषज्ञ की राय लेने के बाद ही योग आसन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
