Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पांच सब्िजयां जो करेंगी मोटापे को कम

1. लौकी- लौकी में कम कैलोरी होने के साथ ही इसमें फाइबर और खूब सारा पानी होता है जो भूंख को खत्म करता है। आपको रोज़ अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास लौकी के जूस से करनी चाहिए इससे आपके शरीर को फाइबर मिलेगा और शरीर की कैलोरी में भी गिरावट आएगी। इस बात का खास ध्यान रखें की लौकी को जूस से अलग न करें क्योंकि इससे शरीर में फाइबर नहीं पहुंच पाएगा।
2. ब्रॉकोली- इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता और यह 60 % कार्बोहाइड्रेट, 40 % प्रोटीन, खूब सारा पानी, मिनरल और विटामिन से भरपूर होती है। इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट अधिक पाया जाता है जिसे पचने में कम समय लगता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, रिबोफ्लेविन, कैल्शियम, लोहा, मैग्नेशियम आदि पाए जाते हैं।
3. कददू- यह सब्जी खाने में मीठी लगती है और सुबह के नाश्ते में इसके जूस का सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके अंदर बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो विटामिन में बदल कर शरीर से वेट लॉस करने में मदद करता है। अगर आपको किसी भी प्रकार की पेट की समस्या है तो आप इसको खाने के दौरान सलाद बना कर प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके वजन में भी नियंत्रण आएगा।
4. खीरा- इसके अंदर जुकीनी और कददू के गुणं पाए जाते हैं जिसे खाने से पेट बिल्कुल भरा हुआ महसूस होता है। सिर्फ यही नहीं इसमें 90 % पानी की मात्रा होती है इसलिए इसको आप रोज़ अपने सलाद में शामिल करें और हमेशा कोशिश करें कि इसको बिना छीले खाएं। क्योंकि इसके छिलके में फाइबर और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।
5. करेला- स्वाद में कडुआ पर कार्य में दक्क्ष होने के कारण यह करेला शरीर में जमे हुए फैट को बर्न करता है। यह वजन को तो नियंत्रण करता ही है साथ में शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल को भी नियत्रित करता है। दिन की शुरुआत अगर हर्बल तरीके से की जाए तो आपको कभी भी फिट रहने के लिए किसी बाजार में मिलने वाली कृत्रम डाइट पिल की जरूरत नहीं पडेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
