Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नाजुक कमर पाने के लिए करें यह योग
नाजुक या सुडौल कमर पाना हर महिला का ऐसा सपना है जो कम ही पूरा होता है। कमर का घेरा कम तब ही लगता है जब पेट की अनावश्यक चर्बी खत्म हो जाती है। आपको अपने भोजन पे नियंत्रण तो रखना ही चाहिये साथ में व्यायाम और जरुरी योग आसन भी करने चाहिये। आप चाहें तो इन आसनों को आजमा सकती हैं।

आजमाएं ये आसन
1. भुजंग आसन
इस आसन का नाम कोबरा सांप के आकार को देखते हुए रखा गया है। इसके लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें और अपने हाथ आगे की ओर रखें। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठायें और कंधों को पीछे की ओर धकेलें। इससे आपके सीने और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। इसी पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक रहें।
2. धनुर आसन
इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इस पोजीशन में आपके हाथ, पैर, कंधों और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा।
3. पश्चिमोत्थान आसन
इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इस आसन को करने क लिए पहले आप सीधे लेट जायें। फिर धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपर के हिस्से को उठायें और बैठ जायें। हाथों को ऊपर करें और आगे की ओर झुकते हुए अपने हाथों से पैरों को स्पर्श करें। 10 सेकेंड तक ऐसे ही रहें। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन को नियमित रूप से करने से काफी प्रभाव देख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
