Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुबह खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट दिनभर का सबसे जरुरी आहार होता है। चाहे आप कितना भी डायटिंग पर हों लेकिन अपना ब्रेकफास्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिये। डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेकफास्ट हर किसी को करना चाहिये और वह हेल्दी भी होना चाहिये। लेकिन वही रोज ओट्स, ब्रेड या फिर पराठे खा-खा कर यदि आप बोर हो चुके हैं तो अब समय आ गया है कि आप जान लें कि कौन सा ब्रेकफास्ट टेस्टी होता है।
आज हम आपको कुछ ब्रेकफास्ट बताएंगे जो स्वाद में तो लाजवाब होगा ही साथ में वह कम से कम समय में भी बन जाएगा। ऐसा ब्रेकफास्ट जिसे बानने में भी ज्यादा समय न लगे लोगो को बहुत पसंद आता है। तो चलिये देखते हैं कि आपके पास ब्रेकफास्ट में खाने के लिये कौन-कौन से ऑपशन हैं।

आलू पराठा
कई घरों में रोज सुबह आलू के पराठे बनाए जाते हैं क्योंकि इसे खाने से पेट आराम से भर जाता है। अगर इसे दही या अचार के साथ खाया जाए तो इससे हेल्दी ब्रेकफास्ट और कोई नहीं हो सकता।

डोसा
यदि आप ओट्स और कार्न फ्लेक्स खा कर बोर हो चुके हैं तो आप डोसा का आनंद उठा सकते हैं। स्टोर में आपको डोसे का पेस्ट पैकेट में मिल जाएगा जिसे आपको बनाने की देरी होगी बस।

इडली
इडली में विटामिन, मिनरल और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इनमें ना तो कोई मसाले का प्रयोग होता है और ना ही तेल का। इसलिये ये हेल्दी होते हैं।

उपमा
उपमा सूजी से तैयार होता है, इसे बनाने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता। इसमे आप कई प्रकार की सब्जियां मिक्स कर सकती हैं। इसमें बहुत सारा विटामिन, प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेूट होता है।

पोहा
पोहा कम समय में बन जाता है। इसे खाने से पेट पूरा फुल हो जाता है। इसमें कुछ मटर के दाने डाल दीजिये और इसमें ज्यादा तेल यूज ना हो इसलिये नॉन स्टिक पैन का प्रयोग कीजिये।

साबुदाना खिचड़ी
अगर आप हेल्दी और तुरंत एनर्जी प्रदान करने वाला आहार देख रही हैं तो, आपको यह टेस्टी और यम्मी साबुदाना खिचड़ी काफी पसंद आएगा। यह बहुत आसानी से हजम हो जाता है क्योंकि इसमें बहुत ही कम फैट के तत्व होते हैं।

अंडा
मसाला ऑमलेट, उबला अंडा, भुर्जी या एग सैंडविच आदि ऐसे आपके पास कई ढेर सारे ऑपशन्स हैं। आप अंडे को कम तेल और मसाले में बना कर ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकती हैं।

खाखरा
गुजरात के घरों में खाखरा एक बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। इसे दही ख् चटनी, घी या चीज और हनी के साथ भी खाया जा सकता है।

दलिया
ब्रेकफास्ट में आप दलिया भी खा सकते हैं। गेहूं का दलिया फाइबर से भरा होता है जिसे खा कर पेट भी साफ रहता है। इसमे मेवे डालें जिससे यह टेस्टी बने।

सैंडविच
ब्राउन ब्रेड में टमाटर, आलू, चटनी या अन्य सब्जियां भर कर एक हेल्दी सैंडविच बनाइये, आपका पेट लंच तक भरा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
