Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
30 ब्रेन फूड जो बढ़ा दे दिमाग की पावर

आज कल बहुत से लोग सुंदर दिखने के साथ-साथ एक तेज दिमाग भी पाने कि कामना करते हैं। तेज दिमाग उसी के पास होता है जो अच्छा आहार लेता है और अपनी लाइफस्टाइल को अच्छे से जीता है। वैसे तो दुनिया में आपके आस पास ऐसी कई चीजे़ और किसम किसम के लोग हैं, जो आपका दिमाग खराब कर सकते हैं। ऑफिस में काम का टेंशन, घर में बीवी का टेंशन और अगर दोस्त हैं तो उनके बेवजह के ताने सुन-सुन कर टेंशन। आज कि जिंदगी में बहुत सारी टेंशन है जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ने लगा है।
ऐसा हमारे साथ बहुत होता है कि हम अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं मगर क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप जरुरी से जरुरी बात भी भूल गए हों, और बाद में याद आने पर सोंचते हों कि इतनी जरुरी बात को आप भला भूल कैसे गए? अपने आहार में फल, सब्जियां और नॉन वेज भोजन शामिल जितना हो सके शामिल करें। अगर घर में बच्चा पढ़ता है तो उसे भी कुछ ऐसे किस्म के आहार दें जिससे उसका दिमाग तेज बनें। ब्रेन फूड ऐसे फूड होते हैं, जिसे
खाने से अल्जाइमर कि बीमारी नहीं होती। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चो को उनके परीक्षा के दिनों में ब्रेन फूड खिलाने से उन्हें दिमागी परेशानी नहीं होगी। तो आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे ब्रेन फूड जो बढ़ा सकते हैं आपके दिमाग की पावर।

अखरोट
अगर आप एक मुट्ठी अखरोट रोज खाएंगे तो आपका दिमाग 19 प्रतिशत तक बढ जाएगा क्योंकि ये दिमाग कि नसों को तेज बनाता है।

चाय
इसमें पाया जाने वाला पॉलीफिनॉल दिमाग को संतुलित रखने में मदद करता है। यह दिमाग को शांत करके आपको ध्यान से सोंचने में मदद करता है। आज कल बाजार में तरह तरह की चाय उपलब्ध हैं जिन्हें उपयोग कर के आप अपने दिमाग को तेज बना सकते हैं।

मछली
मछली को खासतौर पर हम ब्रेन फूड भी कहते हैं क्योकि इसके तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग के लिए अति फायदेमंद होता है। फिश ऑयल को आप किसी दूसरे अन्य पदार्थ से तुलना नहीं कर सकते क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व आपकी उम्र को जवां बनाने के साथ ही दिमाग को भी बढाता है।

पालक
इसमें बहुत सारा मैगनीशियम होता है जिससे खून दिमाग से ले कर पूरे शरीर में दौड़ता रहता है।

ऑलिव ऑयल
इसमे फैटी एसिड और पॉलीफिनॉल होता है जो कि जोड़ों और दिमाग कि सूजन को कम करते हैं और ब्रेन पावर को बढाते हैं।

अलसी के बीज
इसमें बहुत सारा प्रोटीन और फाइबर होता है। इनको खाने से दिमाग तेज होता है, इसे आप दही में भी डाल सकती हैं।

सीप
इसको खाने से बहुत सारा विटामिन बी12 मिलता है जिससे दिमाग हमेशा चौकन्ना रहेगा।

चॉकलेट
दूध के मुकाबले चॉकलेट, दिमाग तक खून के दौरे को तेज पहुचाता है।

दही
इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है, जिससे दिमागी तनाव दूर होता है और मेमोरी पावर बढता है। आप चाहें तो दही में कुछ मेवे मिला कर डेजर्ट के रूप में खा सकते हैं।

शतावरी
कहा जाता है कि जो लोग डिप्रेशन से परेशान है, उनके अंदर फोलेट का लेवल बहुत कम होता है। शतावरी में बहुत सारे पौष्टिकत तत्व छुपे हुए हैं जो कि डिप्रेशन से लड़ने के काम आते हैं।

पुदीना
यह दिमाग को चौकन्ना और मेमोरी को तेज बनाता है। ब्रेन को तेज करने के लिये आप पुदीने कि चाय पी सकते हैं।

ब्लूबेरी
यह एक सुंदर सा फल है, जिसके अंदर ढेर सारा एंटी ऑक्सीडेंट होता है इसलिये यह बेस्ट ब्रेन फूड होता है। उम्र के साथ दिमाग अपनी ताकत खो देता है, जिसे ब्लूबेरी से ठीक किया जा सकता है।

हल्दी
हल्दी आपको एल्जाइमर से बचाती है।

स्ट्रॉबेरी
इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि मेमोरी लॉस से बचाता है।

एवोकाडो
इसमें अच्छी मात्रा में फैट पाया जाता है जो कि ब्रेन के लिये अच्छा होता है और दिमाग तक ब्लड फ्लो को तेज करता है।

टमैटो
इसमें लाइकोपीन होता है जो कि एक पावर फुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाता है और ब्रेन कि सेल को डैमेज होने से बचाता है।

केला
इसमें मैगनीशियम होता है जो ग्रोथ और दिमाग के काम करने कि क्षमता को बढाता है।

अंडे कि जर्दी
यह दिमाग को तेज बनाता है और ब्रेन तक सिगनल को भेजता है।

साबुत अनाज
इसमें जरुरी विटामिन और फाइबर होते हैं जो कि दिमाग को तेज बनाते हैं।

बीट रूट
यह डिप्रेशन से लड़ती हैं और इनमें विटामिन बी होता है जो कि दिमाग तो तुरंत ही सिगनल भेजती है और मेमोरी तेज करती है।

नारियल तेल
अगर खाना नारियल तेल में पकाया जाए तो दिमाग तेज होता है।

ओट्स
इसमें कार्ब होता है जो कि ब्रेन तक एनर्जी पहुंचाता है। एक कटोरा ओट्स और फल मिला कर खाने से मेमोरी तेज होगी और ध्यान बढेगा।

कद्दू का बीज
इसमे अमीनो एसिड हेाता है जिसे खाने से चिंता कम होती है और दिमागी टेंशन नहीं होती।

किशमिश
इसको खाने से ध्यान बढता है और मेमोरी तेज होती है। मुठ्ठी भर किशमिश खाने से आपका फायदा ही फायदा होगा।

ब्रॉकली
इसमें विटामिन के होता है और यह ब्रेन के काम करने की क्षमता बढाती है।

सेज
इसे चाय में डाल कर पीने से मेमोरी पावर बढती है।

लाल अंगूर
इसमें विटामिन सी होता है जो कि मेंटल एनर्जी को बढाता है।

पानी
ब्रेन को एक्टिव रखने के लिये पानी पीना बहुत जरुरी है। हमारे दिमाग का आधा हिस्सा पानी का ही बना हुआ है, इसलिये अगर डीहाइड्रेशन हो गया तो दिमाग को परेशानी हो जाएगी।

चैरी
यह एक आम आहार है जिसे दिमाग को तेज बनाने के लिये खाना ही चाहिये।

सेब
लाल सेब में कुछ तरह के रसायन पाये जाते हैं जो कि ब्रेन को डैमेज होने से रोकते हैं। इसको खाने से बुढापे में दिमाग कमजोर नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
