Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जागिंग करने के फायदे
जागिंग करना या फिर दौड़ने से हमे अच्छी सेहत मिल सकती है। यह हृदय को मजबूती देती है और इससे मासपेशियां मजबूत होती है तथा शरीर मजबूत भी बनता है। रोजाना सुबह जागिंग करने से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप दुबले होने का बहुत दिनों से प्रयास कर रहे हैं तो भी जौगिंग कीजिये क्योंकि इससे आप पतले हो सकते हैं। यही नहीं इससे उम्र भी बढती है तो दोस्तों बिना कुछ सोचे समझे आज से ही दौड़ने का प्रण ले लें। जागिंग करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं और आपका शरीर सुडौल और स्वस्थ रहता है।
बेहतर और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर रोज जागिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए। लेकिन अगर कोई व्यक्ति उच्च रक्तचाप या दिल की बीमारी से पीड़ित हैं तो इसे शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।

जागिंग करने के फायदे -
1. जागिंग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और सर्दी-जुखाम से हमेशा के लिये छुटकारा मिल जाता है।
2. जागिंग करने से शरीर का रक्तक संचार अच्छा होता है जिससे दिल मजबूत होता है।
3. हर रोज जागिंग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जिससे दिनभर आप तरोताजा रहते हैं।
4. यदि आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो जागिंग करना शुरु करें क्योंकि इससे शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता है और अच्छी नींद आती है।
5. जागिंग करने से शरीर की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। हिप्स, पैरों और पीछे की मासपेशियां मजबूत होते हैं। यह पैरों को भी बहुत मजबूत बनाता है, लेकिन इसके साथ आपको हेल्दी डाइट लेना भी जरुरी है।
6. नियमित जागिंग करने से शरीर से कैलोरी बर्न होती है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।
7. जागिंग, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है और इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications